• 07/12/2023

आयकर के छापे में मिली इतनी रकम, गिनते-गिनते मशीनें ही हो गई खराब

आयकर के छापे में मिली इतनी रकम, गिनते-गिनते मशीनें ही हो गई खराब
Spread the love

आयकर विभाग ने झारखंड और ओडिशा में शराब कारोबार से जुड़े बौध डिस्टलरीज प्राइवेट लिमिटेड पर बड़ी कार्रवाई की है। छापे के दौरान आयकर विभाग ने इतने बड़े पैमाने पर नगदी बरामद की है कि नोटों के बंडल गिनते-गिनते मशीन तक खराब हो गई।

जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग ने झारखंड के रांची, लोहदरगा और ओडिशा के संबलपुर और बलांगीर में छापामार कार्रवाई की। छापे के दौरान आयकर विभाग ने 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम बरामद की। नोटों की गड्डियां इतनी ज्यादा थी कि 50 करोड़ की गिनती के बाद मशीनों ने काम करना ही बंद कर दिया।

इसके साथ ही आयकर विभाग ने झारखंड के बड़े कारोबारी रामचंद्र रूंगटा के भी ठिकानों पर दबिश दी। आईटी की टीमों ने उनके रांची, रामगढ़ सहित अन्य ठिकानों पर कार्रवाई की।

Related post

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं…

Spread the loveगुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश लापरवाही और धीमा प्रगति पर होगी कार्रवाई…
श्रावण के अंतिम सोमवार को अमरकंटक पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

श्रावण के अंतिम सोमवार को अमरकंटक पहुंचे उप मुख्यमंत्री…

Spread the loveमां नर्मदा के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की कांवडि़यों के बीच बैठकर ग्रहण किया प्रसाद रायपुर–…
मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी

मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के…

Spread the loveडौण्डीलोहारा में आयोजित समारोह में 67 लाख 28 हजार 918 बहनों के खाते में 631 करोड़ से अधिक की…