• 30/09/2024

CM विष्णुदेव साय की पहल से छत्तीसगढ़ में 14 नई परियोजनाओं की होगी शुरुआत, समीक्षा बैठक में केंद्रीय मंत्री ने दी मंजूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

CM विष्णुदेव साय की पहल से छत्तीसगढ़ में 14 नई परियोजनाओं की होगी शुरुआत, समीक्षा बैठक में केंद्रीय मंत्री ने दी मंजूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण
Spread the love

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने छत्तीसगढ़ में 14 नई परियोजनाओं के लिए स्वीकृति दी है। जिसमें 10 हजार करोड़ की लागत के नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल गई है। जिसका निर्माण कार्य जल्द शुरू हो सकेगा।आपको बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली दौरे पर हैं।

सोमवार को भारत मंडपम में केंद्रीय मंत्री गडकरी की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में शामिल हुए। बैठक में छत्तीसगढ़ में चलने वाली परियोजनाओं की प्रगति और भविष्य की योजनाओं का मंथन किया गया। उसके साथ डिप्टी CM अरुण साव भी मौजूद रहे। इस बैठक का उद्देश्य राज्य में सड़कों के बुनियादी ढांचे को और अधिक मजबूत करना है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि इन परियोजनाओं से राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई गति मिलने जा रही है। छत्तीसगढ़ सरकार सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता देकर सभी परियोजनाओं को समय रहते तरीके से पूरा करेगी। इससे न केवल परिवहन की सुविधा में सुधार होगा बल्कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को लाभ मिलेगा।

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…