• 24/05/2022

ऋषभ पंत के साथ 1.6 करोड़ की ठगी, इस क्रिकेटर ने लगाया चूना

ऋषभ पंत के साथ 1.6 करोड़ की ठगी, इस क्रिकेटर ने लगाया चूना
Spread the love

नई दिल्ली। आईपीएल दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान और भारतीय क्रिकेट टीम के विकेट कीपर ऋषभ पंत के साथ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ऋषभ पंत के साथ ये धोखाधड़ी हरियाणा के एक क्रिकेटर ने ही की है। पंत ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस में की है।

आरोपी क्रिकेटर का नाम मृणांक सिंह है। मृणांक पर आरोप है कि उसने लग्जरी घड़ियां और अन्य सामान सस्ते दामों में दिलाने का लालच देकर पंत को 1.6 करोड़ का चूना लगाया।

ऋषभ पंत ने अपनी शिकायत में कहा है कि मृणांक ने लग्जरी घड़ियां, बैग, आभूषण के बिजनेस शुरु करने की जानकारी दी। आरोपी ने उन्हें झांसे में लेकर बताया कि कई क्रिकेटर उसके ग्राहक हैं और वह सस्ते दामों पर सामान दिला सकता है। आरोपी के झांसे में आकर पंत ने उससे फ्रेंक मुलर वैनगार्ड सीरीज की क्रेजी कलर वॉच 36 लाख 25 हजार रुपए और और रिचर्ड मिली वॉच 62 लाख 60 हजार रुपए में खरीदना चाहते थे। जिसका उन्होंने एडवांस पेमेंट भी किया था। इसके साथ ही फरवरी 2021 में उसे एक लग्जरी घड़ी और कुछ आभूषण रिसेल के लिए दिए थे। आरोपी ने उसके अच्छे दाम दिलाने का वादा किया था।

मृणांक इससे पहले एक बिजनेसमैन के साथ 6 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में जुहू पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मृणांक इस वक्त मुंबई की ऑर्थर रोड जेल में बंद है।

इसे भी पढ़ें : तेजी से फैल रहा मंकीपॉक्स, कहर से बचने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की एडवायजरी

Related post

IPL के इस कैप्टन पर बड़ा एक्शन, ICC ने मैच से किया निलंबित, लगा भारी जुर्माना

IPL के इस कैप्टन पर बड़ा एक्शन, ICC ने…

Spread the love IPL का बुखार इन दिनों लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस बीच नियमों को ताक पर…
IPL: BCCI को महंगी पड़ी अर्शदीप की बॉलिंग, दों गेद में हो गया लाखों का नुकसान

IPL: BCCI को महंगी पड़ी अर्शदीप की बॉलिंग, दों…

Spread the loveIPL के खेले जा रहे मुकाबले में शनिवार को पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 14 रन से मात…
आस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स की सड़क दुर्घटना में मौत, मंकी गेट विवाद से आए थे सुर्खियों में

आस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स की सड़क दुर्घटना…

Spread the loveक्वींसलैंड। क्रिकेट फैन्स के लिए एक बुरी खबर है। आस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर एंड्रयू साइमंड्स की शनिवार को एक…