• 06/12/2022

गद्दार कहे जाने पर सचिन पायलट का अब आया बड़ा रिएक्शन, जानिए क्या कहा

गद्दार कहे जाने पर सचिन पायलट का अब आया बड़ा रिएक्शन, जानिए क्या कहा

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर इस वक्त सबकी नजर है। वजह अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच का विवाद है। दोनों ही नेता राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिला कर पदयात्रा कर रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा पायलट को गद्दार कहे जाने के मामले में अब पूर्व उप मुख्यमंत्री का बयान सामने आया है। मंगलवार को उन्होंने मामले में कहा कि उन्हें गद्दार कहा गया था तो उन्हें बहुत दुख हुआ था।

एनडीटीवी से बातचीत में सचिन पायलट ने कहा कि हां, मैं एक राजनेता हूं, लेकिन मैं भी एक इंसान हूं। मुझे दुख हुआ है, लेकिन मैं अतीत में नहीं जाना चाहता। उन्होंने आगे कहा कि “सार्वजनिक जीवन में मैं एक गरिमा बनाए रखता हूं, लेकिन आपको आगे बढ़ना होगा। मेरे हाथ में एक काम और एक मिशन है। हमें आगे बढ़ना है।

आपको बता दें 24 नवंबर को एनडीटीवी से बातचीत में सीएम अशोक गहलोत ने सचिन पायलट को गद्दार कहा था। उन्होंने कहा कि एक गद्दार मुख्यमंत्री नहीं हो सकता। हाईकमान सचिन पायलट को मुख्यमंत्री नहीं बना सकता है। उन्होंने पार्टी को धोखा दिया वह गद्दार है।