• 13/07/2024

रामलला के दरबार में ‘सरकार’ ने नवाया शीश, ननिहाल से भेंट किए बेर और मिष्ठान… भांचा राम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

रामलला के दरबार में ‘सरकार’ ने नवाया शीश, ननिहाल से भेंट किए बेर और मिष्ठान… भांचा राम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
Spread the love

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और पूरी कैबिनेट रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंची। उपहार स्वरूप शबरी माता की भूमि शिवरीनारायण से बेर तथा जल, सीताफल विष्णु भोग का चावल अनारसा तथा करी लड्डू एवं कोसे के वस्त्र भेंट किए। जहां सीएम साय पीले कुर्ता के साथ मंत्रिमंडल भगवा रंग और धोती के परिधानों के साथ नजर आए।

इसे भी पढ़ें: उपचुनाव में INDIA की बल्ले- बल्ले NDA को लगा तगड़ा झटका, 13 में से सिर्फ 2 सीटें हासिल

छत्तीसगढ़ राम जी का ननिहाल है और आज साय मंत्रिमंडल अयोध्या पहुंच कर रामलला को बेर , कोशा वस्त्र , विष्णु भोग चावल अर्पण किया गया। विविध प्रकार के फल और मिस्ठान के साथ भोग लगाया गया।छत्तीसगढ़ के भांचा राम, जय श्री राम, जय श्री राम। इस तरह पूरा परिसर राम भक्ति के माहौल में, ननिहाल से आए भक्तों की स्नेह वाणी से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा।

Related post