• 08/05/2024

विवादों में घिरे कांग्रेस नेता का इस्तीफा, पूर्वी राज्यों के लोगों की चीन और दक्षिण भारतीयों की तुलना अफ्रीका से की थी

विवादों में घिरे कांग्रेस नेता का इस्तीफा, पूर्वी राज्यों के लोगों की चीन और दक्षिण भारतीयों की तुलना अफ्रीका से की थी
Spread the love

विवादित बयान को लेकर घिरे इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा मंजूर भी हो गया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी।

आपको बता दें कि अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने विवादित बयान दिया था। उन्होंने पूर्वो राज्यों के लोगों की चीन और दक्षिण भारतीयों की तुलना अफ्रीका से की थी। कांग्रेस नेता ने द स्टेट्समैन को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि भारत के पूर्वोत्तर के लोग चीनी जैसे दिखते हैं और दक्षिण के लोग अफ्रीकी लोगों की तरह लगते हैं।

पित्रोदा ने कहा, ‘हम भारत जैसे विविधतापूर्ण देश को जोड़ कर रख सकते हैं – जहां पूर्वोतर के लोग चीनी जैसे दिखते हैं, पश्चिम भारत में लोग अरब जैसे दिखते हैं, उत्तर में लोग व्हाइट जैसे दिखते हैं और दक्षिण भारत के लोग अफ्रीकी जैसे दिखते हैं. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. हम सभी भाई-बहन हैं।

‘भारत में सभी के लिए जगह’

सैम पित्रोदा ने कहा कि भारत दुनिया में लोकतंत्र का एक शानदार उदाहरण है। हम सभी विभिन्न भाषाओं, विभिन्न धर्मों, रीति-रिवाजों और फूड का सम्मान करते हैं। यह वह भारत है, जिसमें मैं विश्वास करता हूं, जहां हर किसी के लिए जगह है और हर कोई थोड़ा-बहुत समझौता करता है। देश के लोग 75 साल से बहुत खुशहाल माहौल में रह रहे हैं। अगर कुछ छोटे-मोटे झगड़े छोड़ दिए जाएं तो यहां लोग एक साथ रह सकते हैं।

इस दौरान पित्रोदा ने विरोध करते हुए कहा कि आइडिया ऑफ इंडिया- जिसमें डेमोक्रेसी, लिबर्टी, फ्रेटरनिटी और फ्रीडम शामिल है, इसको अब ‘राम नवमी’, ‘राम मंदिर’ और पीएम नरेंद्र मोदी चुनौती दे रहे हैं।

Related post

छत्तीसगढ़ में फसल विविधीकरण और व्यापवर्तन के लिए लागू होगा पायलट प्रोजेक्ट

छत्तीसगढ़ में फसल विविधीकरण और व्यापवर्तन के लिए लागू…

Spread the love00 मुख्य सचिव की अध्यक्षता में इक्रीसेट के वैज्ञानिकों संग हुई बैठक रायपुर। छत्तीसगढ़ में जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों…
करमा पूजा में शामिल हुईं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, प्रकृति, संस्कृति और लोकपरंपराओं के संरक्षण का दिया संदेश

करमा पूजा में शामिल हुईं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, प्रकृति,…

Spread the loveरायपुर-महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े अपने गृह ग्राम बीरपुर में आयोजित प्रकृति के…
विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री साय

विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं,…

Spread the loveविकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री  विष्णु देव…