• 08/05/2024

लिव इन रिलेशन को लेकर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, इस धर्म को मानने वाले लोग नहीं कर सकते दावा

लिव इन रिलेशन को लेकर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, इस धर्म को मानने वाले लोग नहीं कर सकते दावा
Spread the love

लिव इन रिलेशनशिप को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया है। इस्लाम धर्म को मानने वाला कोई भी शख्स लिव-इन रिलेशनशिप में रहने का दावा नहीं कर सकता है, क्योंकि मुसलमान जिस रीति-रिवाज को मानते हैं, वह उन्हें लिव-इन रिलेशनशिप में रहने का अधिकार नहीं देता है। खासकर तब, जब पहले से उसकी कोई जीवित जीवनसंगिनी हो।

दरअसल, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बीतें दिनों मुस्लिम युवक की एक याचिका पर सुनवाई की, जिसमें यह कहा गया था कि वह पहले से शादीशुदा है। उसकी एक बेटी भी है। इसके बावजूद वह लिव इन रिलेशनशिप में रहना चाहता था। हालांकि उसकी पत्नी को इससे कोई एतराज नहीं था। याचिकाकर्ता द्वारा लिव इन रिलेशनशिप के​ रिश्ते को वैध बनाने के लिए ही याचिका लगाई गई थी।

जस्टिस अताउर्रहमान मसूदी और जस्टिस अजय कुमार श्रीवास्तव की बेंच ने कहा कि जब किसी नागरिक के वैवाहिक स्थिति की व्याख्या पर्सनल लॉ और संवैधानिक अधिकारों यानी दोनों कानूनों के तहत की जाती है, तब धार्मिक रीति-रिवाजों को भी समान महत्व दिया जाना चाहिए। कोर्ट ने आगे कहा कि सामाजिक और धार्मिक रीति-रिवाज एवं प्रथाएं और संविधान द्वारा मान्यता प्राप्त कानून जिन्हें सक्षम विधानमंडल द्वारा बनाया गया है, दोनों के स्रोत समान रहे हैं।

Related post

विकास का कोई विकल्प नहीं: मंत्री वर्मा

विकास का कोई विकल्प नहीं: मंत्री वर्मा

Spread the love00 टंडवा में वर्षों पुरानी मांग पूरी: 8 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात ​रायपुर। रायपुर जिले…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को रेखांकित करेगी ‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्टून कार्यशाला

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को रेखांकित करेगी…

Spread the loveमुस्कुराता बस्तर’ थीम पर जगदलपुर में होगी कार्टून कार्यशाला स्कूली विद्यार्थियों को मिलेगा वरिष्ठ कार्टूनिस्टों से प्रशिक्षण बस्तर की…
खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने छत्तीसगढ़ में गंभीरता से हो रहे काम, उत्कृष्ट खेल मिशन के लिए इस साल 100 करोड़ का प्रावधान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने छत्तीसगढ़ में गंभीरता…

Spread the loveमुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव में हुए शामिल* रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…