• 23/10/2024

शॉर्टकट के चक्कर में बच्चों की जान से खिलवाड़, लापरवाही के चलते स्कूल वैन नदी में गिरी, मौके पर मची चीख-पुकार

शॉर्टकट के चक्कर में बच्चों की जान से खिलवाड़, लापरवाही के चलते स्कूल वैन नदी में गिरी, मौके पर मची चीख-पुकार
Spread the love

छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले के हसौद थाना क्षेत्र के पिसौद में बच्चों से भरी स्कूल वैन सोन नदी में पलट गई है। जिस समय ये घटना हुई उस समय गाड़ी में 18 बच्चे सवार थे। सुबह वैन बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। हसौद थाना क्षेत्र के पिसौद में ये हादसा हुआ। गांव के ज्यादातर बच्चे हसौद के निजी स्कूल में पढ़ते हैं। सुबह स्कूल वैन बच्चों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान सोन नदी पर बने ब्रिज से गुजरने के दौरान वैन नदी में गिर गई।

वहीं हादसे में घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरु कर दी है। जानकारी के मुताबिक सक्ती के हसौद थाना क्षेत्र के पिसौद गांव की है, जहां हैप्पी पब्लिक स्कूल हसौद का स्कूली वाहन बच्चों को लेकर स्कूल लेकर जा रही थी। दौरान नदी को पार करने के दौरान वैन सोन नदी में जा गिरी और पानी में डूब गई।

बताया जा रहा है कि हादसा के वक्त वैन में 18 बच्चे सवार थे,जिन्हें मौके पर मौजूद ग्रामीणों की मदद से समय रहते बाहर निकाला गया। हादसे में कई बच्चे घायल हुए हैं,जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…