• 23/10/2024

स्कूल-कॉलेज बंद.. 150 से ज्यादा ट्रेनें रद्द, चक्रवात दाना को लेकर हाईअलर्ट

स्कूल-कॉलेज बंद.. 150 से ज्यादा ट्रेनें रद्द, चक्रवात दाना को लेकर हाईअलर्ट
Spread the love

मौसम विभाग द्वारा चक्रवाती तूफान दाना को लेकर जारी की गई चेतावनी के बाद ओडिशा और पश्चिम बंगाल में ऐहतियाती कदम उठाना शुरू कर दिया है। दोनों राज्यों में सरकारों ने स्कूल-कॉलेजों को बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है। 23 अक्टूबर से लेकर 26 अक्टूबर तक स्कूल-कॉलेज बंद रखे जाएंगे।

तटरक्षक बलों को हाईअलर्ट पर रखा गया है। इसके साथ ही रेलवे ने भी तूफान के खतरे की आशंका के मद्देनजर 150 से ज्यादा ट्रेनों को रद्द कर दिया है।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि बंगाल की खाड़ी में बन रहा कम दबाव का क्षेत्र बुधवार को चक्रवात दाना के रुप में बदल जाएगा। जिसके बाद ये अगले दिन 24 की रात या 25 को ओडिशा और पश्चिम बंगाल से सटे तटों तक पहुंच जाएगा।

इस दौरान 110 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से हवाएं चलेंगी साथ ही दोनों राज्यों में भारी बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने तटीय इलाकों में रहने वाले मछुआरों को इस सप्ताह समुद्र में न जाने की सलाह दी है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने चक्रवात दाना के खतरे के मद्देनजर सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि संभावित तूफान और तेज बारिश के संदर्भ में, जिले की प्रशासन के साथ समन्वय करते हुए तूफान से निपटने के साथ राहत और बचाव कार्यों को तेज करने के लिए सभी विधायकों को अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र में उपस्थित रहना आवश्यक है। सभी विधायक अपने-अपने क्षेत्र के निवासियों के साथ रहें और उन्हें आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए यथा संभव प्रयास करें।

 

Related post

ट्रैफिक चालान नियमों में बड़े बदलाव, लोक अदालत जाने से पहले भरना होगा 50% जुर्माना

ट्रैफिक चालान नियमों में बड़े बदलाव, लोक अदालत जाने…

Spread the loveनई दिल्ली।  ट्रैफिक चालान से जुड़े नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी की जा रही है। प्रस्तावित व्यवस्था के…
दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,केंद्रीय नेताओं से करेंगे मुलाकात

दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,केंद्रीय नेताओं से…

Spread the loveरायपुर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दोपहर करीब ढाई बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के…
अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी

अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली…

Spread the loveरायपुर: अल-नीनो के प्रभाव से इस बार मानसून कमजोर रहने की आशंका के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों के हितों…