• 25/09/2024

जम्मू कश्मीर में दूसरे फेज का चुनाव संपन्न, राहुल गांधी ने कहा- स्टेटहुड के लिए सड़क पर उतरेंगे

जम्मू कश्मीर में दूसरे फेज का चुनाव संपन्न, राहुल गांधी ने कहा- स्टेटहुड के लिए सड़क पर उतरेंगे
Spread the love

जम्मू कश्मीर में दूसरे फेज का चुनाव संपन्न हो चुका है। 6 जिलों की 26 विधानसभा सीटों पर मतदान प्रक्रिया पूरी हो गई है। करीब 25 लाख 78 हजार मतदाताओं ने वोट डाला। सबसे ज्यादा रियासी में 63.91 प्रतिशत वोटिंग हुई, जबकि श्रीनगर में सबसे कम 22.62 प्रतिशत वोट पड़े।

सेकंड फेज में 26 सीटों में से 15 सीटें सेंट्रल कश्मीर और 11 सीटें जम्मू की है। दूसरे फेस में 239 कैंडिडेट चुनावी मैदान में रहे। जिनमें 233 पुरुष और 6 महिलाएं हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा है कि कभी जहां वोटिंग के बहिष्कार का ऐलान होता था, आज वहां पर रिकॉर्ड मतदान हो रहा है।

आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष अमर अब्दुल्ला भी गांदरबल और बीरवाह से चुनाव लड़ रहे हैं। वो लोकसभा चुनाव इंजीनियर राशिद से हार गए थे। इधर 18 सितंबर को पहले फेस की वोटिंग हुई थी। 7 जिलों की 24 विधानसभा सीटों के लिए मतदान पहले फेज में हुआ था। जम्मू कश्मीर में दूसरे चरण के दौरान पाकिस्तान से सटे हुए बॉर्डर पर भी लोगों में खासा उत्साह देखा गया।

वहीं तीसरे चरण के लिए पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को जम्मू में रोड शो किया। इधर, राहुल गांधी ने बारामूला में जनसभा की। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि चुनाव से पहले जम्मू कश्मीर का स्टेटहुड वापस किया जाए। जम्मू कश्मीर में भी लोग यही चाहते हैं। अगर प्रधानमंत्री मोदी ऐसा नहीं करेंगे, तो हम उन पर संसद में दबाव डालेंगे।

Related post

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिए अधिकारियों को निर्देश…..

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए मंत्री…

Spread the loveरायपुर: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने आज लखनपुर विकासखंड के ग्राम कटकोना पहुंचकर क्षेत्रवासियों से सीधा संवाद किया।…
विद्यार्थियों ने देखी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और ‘वंदे मातरम’ पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी…..

विद्यार्थियों ने देखी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और ‘वंदे मातरम’…

Spread the loveरायपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा…
भौतिक प्रगति के साथ अपनी समृद्ध परंपरा और मानवीय मूल्यों को सहेजकर रखना ही सच्चा विकास- मंत्री टंक राम वर्मा

भौतिक प्रगति के साथ अपनी समृद्ध परंपरा और मानवीय…

Spread the loveरायपुर: ​बिलासपुर जिला स्थित बिल्हा विकासखंड के ग्राम कड़ार में आयोजित  भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश के राजस्व…