• 11/10/2022

अद्भुत-अलौकिक-अप्रतिम और दिव्य है महाकाल लोक, तस्वीरों में देखिए राजाधिराज बाबा महाकाल का भव्य दरबार

अद्भुत-अलौकिक-अप्रतिम और दिव्य है महाकाल लोक, तस्वीरों में देखिए राजाधिराज बाबा महाकाल का भव्य दरबार
Spread the love

राजाधिराज महाकाल की नगरी उज्‍जयिनी बसी भले ही मृत्युलोक में है, लेकिन इसका मन इन दिनों मानो आकाश हुआ जा रहा है. कालों के काल महाकाल की यह नगरी आज होने वाले नवनिर्मित ‘महाकाल लोक’ के लोकार्पण उत्‍सव के लिए व्‍याकुल हो चली है. कभी वह नव्‍य-भव्‍य लोक को निहारती है, तो कभी अपने राजाधिराज महाकालेश्‍वर को प्रणाम करती है. महाकाल की इस अद्भुत-अलौकिक-अप्रतिम तस्वीरों को यहां देखिए…

मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित भव्य श्री महाकाल लोक का आज शाम पीएम नरेंद्र मोदी लोकार्पण करेंगे. इसके पहले उन्होंने कहा कि उन्हें भव्य और दिव्य महाकाल लोक के लोकार्पण का सौभाग्य प्राप्त होगा. मोदी ने कहा कि आस्था-अध्यात्म की पावन नगरी उज्जैन एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने जा रही है. आज शाम यहां भव्य और दिव्य श्री महाकाल लोक को राष्ट्र को समर्पित करने का सौभाग्य प्राप्त होगा. हर-हर महादेव.

बता दें कि पीएम मोदी आज शाम यहां नवनिर्मित महाकाल कॉरिडोर ‘श्री महाकाल लोक’ को राष्ट्र को समर्पित करेंगे. मंदिर परिसर के आसपास कई एकड़ के क्षेत्र में इस पूरे कॉरिडोर को बनाया गया है. इस श्री महाकाल लोक में भगवान शिव से जुड़ी सभी लीलाओं को प्रदर्शित किया गया है.

कालों के काल बाबा महाकाल की नगरी आज उत्सव और उल्लासों से सराबोर है. यहां बने भव्य और दिव्य महाकाल लोक का लोकार्पण हो रहा है. शहर का हर कोना धार्मिक-सांस्कृतिक छवि का नजारा पेश कर रहा है. शहर और प्रदेश के लोग जिस उल्लास से इसमें शामिल हैं वो देखने लायक है. यहां बना कॉरिडोर भव्य और अप्रतिम है.

Related post

महाकाल मंदिर की दुर्लभ फोटो आई सामने! जिसे सुरक्षित रखने के लिए 550 सालों तक कुएं में छुपाया गया

महाकाल मंदिर की दुर्लभ फोटो आई सामने! जिसे सुरक्षित…

Spread the loveउज्जैन का प्रसिद्ध महाकाल कॉरिडोर बनकर तैयार हो चुका है. महाकाल मंदिर कॉरिडोर के प्रथम चरण यानि श्री महाकाल…
बाबा महाकाल को श्रद्धालुओं ने दिल खोलकर दिया दान, 1 साल में आया 81 करोड़ से अधिक का रिकॉर्ड दान

बाबा महाकाल को श्रद्धालुओं ने दिल खोलकर दिया दान,…

Spread the loveउज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओंं ने दिल खोलकर दान किया. 1 सितंबर 2021 से लेकर 1 सितंबर 2022 तक…
बाबा महाकाल के भक्तों के लिए खुशखबरी, अब इस दिन कर सकेंगे गर्भगृह से महाकलेश्वर के दर्शन

बाबा महाकाल के भक्तों के लिए खुशखबरी, अब इस…

Spread the loveउज्जैन। बाबा महाकाल के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है. एक बार फिर भक्तों के लिए महाकालेश्वर मंदिर के…