• 15/04/2024

कांग्रेस को फिर बड़ा झटका, अब भूपेश बघेल की भाभी ने थामा बीजेपी का दामन, मुख्यमंत्री साय ने ली चुटकी

कांग्रेस को फिर बड़ा झटका, अब भूपेश बघेल की भाभी ने थामा बीजेपी का दामन, मुख्यमंत्री साय ने ली चुटकी
Spread the love

बीजेपी ने कांग्रेस को बड़ा सियासी झटका दे दिया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में राजनांदगांव सीट से चुनाव लड़ रहे भूपेश बघेल की भाभी ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है। सीमा बघेल ने कांग्रेस को अलविदा करने के बाद सीएम साय की मौजूदगी में बीजेपी में प्रवेश किया। मौका विजय बघेल के नामांकन रैली का था।

कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आने वाली सीमा बघेल का स्वागत खुद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया। सीएम साय ने सीमा बघेल को बीजेपी का भगवा गमछा पहनाकर उनको पार्टी में शामिल कराया। सीमा बघेल के बीजेपी में शामिल से कांग्रेस पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सबसे बड़े नेता के तौर पर भूपेश बघेल हैं और कांग्रेस के स्टार प्रचारक भी।

भूपेश बघेल का कहना है कि वो बीजेपी से ही आईं थीं, वापस बीजेपी में चली गई हैं। सीमा बघेल के अलावा पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष के बेटे सतीश साहू ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया है। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीजेपी में शामिल होने पर बीजेपी के स्थानीय नेता खुश हैं।

Related post

बस्तर तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा…

Spread the love०–13 अगस्त को सुकमा के दुर्गम इलाकों से गुजरेगी तिरंगा यात्रा ०–‘हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रभक्ति, शांति…
साइबर फ्रॉड पर बलौदाबाजार पुलिस अलर्ट, संदिग्ध कॉल और लिंक से रहें सावधान

साइबर फ्रॉड पर बलौदाबाजार पुलिस अलर्ट, संदिग्ध कॉल और…

Spread the loveबलौदाबाजार-भाटापारा। जिले में ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों के बीच पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी…
छत्तीसगढ़ के पहले पर्व हरेली पर मुख्यमंत्री निवास में सजी लोक संस्कृति की जीवंत झांकी

छत्तीसगढ़ के पहले पर्व हरेली पर मुख्यमंत्री निवास में…

Spread the love00 गेड़ी, बिल्लस, गोटी और बाटी जैसे पारंपरिक खेलों ने लौटाई गांव की यादें, लोकगीत-लोकनृत्य और छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की…