• 15/04/2024

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस-बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, इन दिग्गजों ने दाखिल किया नामांकन


Follow us on Google News

छत्तीसगढ़ में रायपुर और दुर्ग के भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री और रायपुर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने नॉमिनेशन कर दिया है। बृजमोहन अग्रवाल बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ भाजपा कार्यालय एकात्मक परिसर से नामांकन रैली के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपना नामांकन दाखिल किया।

बृजमोहन अग्रवाल की नामांकन रैली में भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी नितिन नवीन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, अरुण साव, सांसद सुनील सोनी, भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल, लोकसभा चुनाव प्रभारी संदीप शर्मा समेत कई दिग्गज नेता शामिल हुए।

विजय बघेल ने भरा पर्चा 

इधर, दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के लिए भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल भी नामांकन भरा। नामांकन के पहले दुर्ग लोकसभा के 9 विधानसभा के तमाम भाजपा कार्यकर्ता मानस भवन में जुटे। इसके बाद एक आम सभा भी हुई। इस नामांकन में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय डिप्टी सीएम अरुण साव व विजय शर्मा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह समेत कैबिनेट मंत्री और बीजेपी कार्यकर्ता शामिल रहे।

दुर्ग में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

दुर्ग लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र साहू भी आज अपना नामांकन दाखिल किया। दुर्ग के गंज मंडी में कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता एकत्रित होकर नामांकन रैली निकली। जिसके बाद दुर्ग कलेक्ट्रेट पहुंचकर कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने अपना नामांकन दाखिल भरा इस रैली में कांग्रेस के छग प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत समेत दिग्गज नेता शामिल हुए।