• 24/01/2025

फेमस एक्ट्रेस ने महाकुंभ में लिया संन्यास, बनी इस अखाड़े की महामंडलेश्वर, देखिए तस्वीरें

फेमस एक्ट्रेस ने महाकुंभ में लिया संन्यास, बनी इस अखाड़े की महामंडलेश्वर, देखिए तस्वीरें
Spread the love

बॉलीवुड को कई हिट फिल्म देने वाली एक फेमस एक्ट्रेस ने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में संन्यास ले लिया है। 90 के दशक की फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्ली ने चकाचौंध की दुनिया को त्याग कर संन्यास का रुख कर लिया है। भगवा कपड़े और रुद्राक्ष माला पहने वो महाकुंभ पहुंची।

ममता कुलकर्णी ने संगम किनारे खुद अपना पिंड दान किया और सन्यास के नए रास्ते पर चल पड़ी हैं। अब अपना पूरा जीवन ने वैरागी बनकर बिताएंगी। जूना अखाड़े के आचार्य लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने उन्हें दीक्षा दी। वे किन्नर अखाड़े में रुकी हैं।

दीक्षा के बाद ममता कुलकर्णी को नया नाम दिया गया है, उनका अब नया नाम श्री माई ममता नंद गिरि है। चादरपोशी की रस्म के बाद उन्हें महामंडलेश्वर बनाया जाएगा। उन्हें किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनाया जा रहा है।

बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी

ममता कुलकर्णी ने कई बड़े सितारों के साथ फिल्में की। उन्होंने तिरंगा, क्रांतिवीर, करण अर्जुन, सबसे बड़ा खिलाड़ी और वक्त हमारा जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया।

Related post

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर…

Spread the love‘पीपल फॉर पीपुल’ अभियान के तहत 15 एकड़ में लगाए गए 2500 से अधिक पीपल के पौधे ‘एक पेड़…
शराब घोटाला मामला- SC से अनवर ढेबर को अंतरिम जमानत, छत्तीसगढ़ से बाहर रहने की शर्त

शराब घोटाला मामला- SC से अनवर ढेबर को अंतरिम…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड में हुए घोटाले के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कारोबारी अनवर ढेबर को अंतरिम…
जहाँ कभी पानी की थी चिंता, आज हर मौसम में जीवन का आधार बना जल स्रोत

जहाँ कभी पानी की थी चिंता, आज हर मौसम…

Spread the love00 विकसित भारत जी-राम-जी योजना से बदली वनांचल गाँवों की तस्वीर 00 जल संरक्षण के साथ रोजगार और आजीविका…