• 05/09/2022

ब्रिटेन पीएम पद की रेस हारे ऋषि सुनक, लिज ट्रस होंगी प्रधानमंत्री

ब्रिटेन पीएम पद की रेस हारे ऋषि सुनक, लिज ट्रस होंगी प्रधानमंत्री
Spread the love

ब्रिटेन में प्रधानमंत्री पद की रेस भारतवंशी ऋषि सुनक हार गए हैं। लिस ट्रस ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री होंगी। वे बोरिस जॉनसन की जगह लेंगी। उन्हें ब्रिटेन की सियासत में एक फायर ब्रांड नेता के रुप में जाना जाता है। लिस ट्रस ब्रिटेन की तीसरी महिला प्रधानमंत्री हैं। उनसे पहले मार्गरेट थैचर और थेरेसा पीएम रह चुकी हैं।

जानकारी के मुताबिक ऋषि सुनक को 60,339 और लिस ट्रस को 81,326 वोट मिले। सुनक 20,927 वोटों से चुनाव हार गए। पीएम चुनाव में कन्जर्वेटिव पार्टी के 1 लाख 60 हजार से ज्यादा सदस्यों ने वोट डाला था। चुनाव के पहले आए सर्वे में भी ऋषि सुनक की हार की बात कही जा रही थी।

ऋषि सुनक ने कंजर्वेटिव पार्टी के सांसदों की वोटिंग में पांचों राउंड में लिस को हराया था। लेकिन अंतिम फैसला पार्टी के 1 लाख 60 हजार सदस्यों के हाथ में था। जिसमें लिस ने बाजी मार ली।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद के चुनाव पर भारत की खास नजर थी। इसकी वजह ऋषि सुनक का भारतवंशी होना है। सुनक ने चुनाव के दौरान महंगाई कम करने और लिस ट्रस ने करों में कटौती का वादा किया था।

इसे भी पढ़ें : बड़ा हादसा : एनीकट पार करते समय खारुन में 3 डूबे, घंटों बाद भी नहीं चला पता

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
पहाड़ी रूट पर भयानक सड़क हादसा: तीर्थयात्रियों का वाहन पहाड़ी से टकराया, 8 यात्री घायल

पहाड़ी रूट पर भयानक सड़क हादसा: तीर्थयात्रियों का वाहन…

Spread the loveउत्तराखंड में एक भयानक हादसा सामने आया है। जहां सभी धामों के दर्शनों के लिए देश के विभिन्न राज्यों…
आग में झुलसकर मां और बच्चों की दर्दनाक मौत, अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

आग में झुलसकर मां और बच्चों की दर्दनाक मौत,…

Spread the loveबिहार के रोहतास में बड़ा हादसा हुआ है। यहां नोखा प्रखंड के रोपहथा गांव में भीषण आग लग गयी।झोपड़ी…