• 03/07/2022

शिंदे गुट ने फिर उद्धव को दी मात, स्पीकर पद पर भी हासिल की जीत

शिंदे गुट ने फिर उद्धव को दी मात, स्पीकर पद पर भी हासिल की जीत
Spread the love

मुंबई। महाराष्ट्र में अपने हाथ से सत्ता गंवाने के बाद उद्धव ठाकरे को एक और बड़ा झटका लगा है। बहुमत परीक्षण से पहले शिंदे (Eknath Shinde) गुट ने उद्धव ठाकरे को स्पीकर के चुनाव में भी मात दे दी है। पिछले एक साल से खाली पड़े स्पीकर के पद पर हुए चुनाव में एकनाथ गुट के राहुल नार्वेकर को जीत हासिल हुई है।

स्पीकर के लिए हुई वोटिंग में एक-एक विधायक से उनका मत पूछा गया। जिसमें Eknath Shinde गुट ने बहुमत का आंकड़ा पार कर दिया। इसके बाद अब सोमवार 4 जुलाई को एकनाथ शिंदे गुट को विधानसभा में अपना बहुमत साबित करना है।

इसे भी पढ़ें : अमरावती में भी व्यापारी की गला काटकर हत्या, नुपूर शर्मा का किया था समर्थन, जांच के लिए पहुंची NIA की टीम

महाराष्ट्र विधानसभा के विशेश स्तर के पहले दिन स्पीकर के लिए वोटिंग शुरु हुई। शिंदे गुट से राहुल नार्वेकर और एमवीए से राजन साल्वे उम्मीदवार बनाए गए। राहुल नार्वेकर ने शुरु से ही बढ़त बना ली थी। नार्वेकर को 164 वोट मिले जबकि एमवीए उम्मीदवार राजन साल्वे को 82 वोट मिले।

इस चुनाव में एमएनएस ने भी बीजेपी और शिंदे गुट के उम्मीदवार को ही वोट दिया। जबकि सपा ने वोटिंग से इंकार कर दिया।

इसे भी पढ़ें : NIA की कस्टडी में कन्हैयालाल के हत्यारे, कोर्ट के बाहर भीड़ ने की जमकर पिटाई

Related post

शिवसेना में शामिल हुए मुरली देवड़ा, 27 साल की उम्र में बने थे सांसद, क्यों तोड़ा कांग्रेस से 55 साल पुराना रिश्ता

शिवसेना में शामिल हुए मुरली देवड़ा, 27 साल की…

Spread the loveमिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के कुछ देर बाद ही रविवार 14 जनवरी को एकनाथ शिंदे…
24 मौत: सरकारी अस्पताल में 24 घंटे में 24 मौत, 12 नवजात भी शामिल, मचा हड़कंप

24 मौत: सरकारी अस्पताल में 24 घंटे में 24…

Spread the loveमहाराष्ट्र के नांदेड़ में सरकारी अस्पताल में पिछले 24 घंटे में 12 नवजात सहित 24 लोगों की मौत हो…
11 की मौत: सरकारी कार्यक्रम में बदइंतजामी, 11 लोगों की लू लगने से मौत, 24 अस्पताल में भर्ती

11 की मौत: सरकारी कार्यक्रम में बदइंतजामी, 11 लोगों…

Spread the loveमहाराष्ट्र के नवी मुंबई में रविवार को एक सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे लोगों में ले 11 की…