• 03/07/2022

स्कॉर्पियो को टक्कर मारते हुए पेड़ से जा टकराया ट्रक, 1 की मौत 8 घायल

स्कॉर्पियो को टक्कर मारते हुए पेड़ से जा टकराया ट्रक, 1 की मौत 8 घायल
Spread the love

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में शनिवार देर शाम तेज रफ्तार ट्रक ने स्कॉर्पियो को अपनी चपेट में ले लिया और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। इस भीषण सड़क हादसे में 1 की मौत हो गई वहीं 8 लोग घायल हो गए। घायलों में 3 बच्चे भी शामिल हैं जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को अंबिकापुर और रांची के अस्पताल रेफर किया गया है।

जानकारी के मताबिक दुलदुला क्षेत्र के पतराटोली के पास नेशनल हाईवे-43 पर शनिवार देर ट्रक और स्कार्पियो की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए।

स्कॉर्पियो को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे पेड़ जा टकराया। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने हादसे में घायल लोगों को बाहर निकाला। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की हालत को देखते हुए  डॉक्टरों ने उन्हें अंबिकापुर और रांची रेफर कर दिया। वहीं पेड़ से टकराने के बाद ड्राइवर का शव केबिन में बुरी तरफ फंस गया। जिसे रविवार को बाहर निकाला जा सका।

स्कॉर्पियो सवार घायल सभी अंबिकापुर के रहने वाले हैं। सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं।

इसे भी पढ़ें : शिंदे गुट ने फिर उद्धव को दी मात, स्पीकर पद पर भी हासिल की जीत

Related post

गद्दा फैक्ट्री में भीषण आग, कई किलोमीटर से दिख रहा धुएं का गुबार… करोड़ों का सामान राख

गद्दा फैक्ट्री में भीषण आग, कई किलोमीटर से दिख…

Spread the loveहरियाणा के भिवानी के देवसर गांव में रविवार को गद्दा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। जैसे ही आग…
BIG BREAKING: बारात में जा घुसा ट्रक, हादसे में 5 लोगों की मौत, कई गंभीर घायल

BIG BREAKING: बारात में जा घुसा ट्रक, हादसे में…

Spread the loveरायसेन के सुल्तानपुर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. एक ट्रक बारात में घुस गया. इस हादसे में 5…
BIG ACCIDENT : बस और कार की आमने-सामने की टक्कर, दर्दनाक हादसे में 11 की मौत, 1 घायल

BIG ACCIDENT : बस और कार की आमने-सामने की…

Spread the loveमध्य प्रदेश के बैतूल में बस और कार के बीच में आमने सामने की भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक…