• 15/11/2022

4 साल से लापता युवक का पड़ोसी के घर से मिला नरकंकाल, खुदाई हुई तो उड़ गए सबके होश

4 साल से लापता युवक का पड़ोसी के घर से मिला नरकंकाल, खुदाई हुई तो उड़ गए सबके होश
Spread the love

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां 4 साल से लापता एक 25 वर्षीय युवक का नर कंकाल एक घर के कमरे में गड्ढे से बरामद हुआ है. पुलिस ने नरकंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

दरअसल पूरा मामला मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव नरा का है. यहां 25 नवंबर 2018 में युवक मोहम्मद हसन लापता हो गया था. जिसका 4 बाद यानि दो दिन पहले 25 वर्षीय मोहम्मद हसन का नरकंकाल गांव के ही सलमान नाम के एक व्यक्ति के मकान में बने कमरे के गड्ढे से बरामद हुआ है. युवक नरकंकाल मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई.

बताया जा रहा है कि मृतक युवक मोहम्मद हसन के भाई सलीम को गांव के ही सलमान ने बताया था कि मैंने तेरे भाई को मार कर अपने घर के एक कमरे में दबा दिया है. जिस पर मृतक युवक के भाई सलीम ने शनिवार को गांव के लोगों के साथ मिलकर जब आरोपी व्यक्ति सलमान के घर जाकर कमरे की खुदाई की तो गड्ढे से एक नरकंकाल बरामद हुआ है.

सूचना पाकर मौक़े पर पहुंची पुलिस ने आरोपी व्यक्ति सलमान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, तो वहीं पुलिस ने नरकंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Related post

एनकाउंटर: निक्की हत्याकांड के आरोपी विपिन का एनकाउंटर, दहेज के लिए पत्नी को जलाया था जिंदा

एनकाउंटर: निक्की हत्याकांड के आरोपी विपिन का एनकाउंटर, दहेज…

Spread the loveउत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में दहेज के लिए अपनी पत्नी निक्की को जिंदा जलाने के…
शिक्षा का मंदिर फिर शर्मसार, स्कूल में नाबालिग के साथ अनाचार… प्रिंसिपल ने लूटी अस्मत

शिक्षा का मंदिर फिर शर्मसार, स्कूल में नाबालिग के…

Spread the loveकौशांबी में एक प्रिंसिपल ने स्कूल में पढ़ रही नाबालिग छात्रा के साथ रेप किया। पुलिस ने आरोपी पर…
प्रत्याशी: लोकसभा चुनाव के लिए इस पार्टी ने उतारे 11 प्रत्याशी, देखिए सूची

प्रत्याशी: लोकसभा चुनाव के लिए इस पार्टी ने उतारे…

Spread the loveLok Sabha Chunav 2024: आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024)  के लिए राजनीतिक दलों की तैयारियां जोरों पर…