• 23/07/2024

युवक की जान का दुश्मन बना सांप, बचने के लिए उत्तर प्रदेश से पहुंचा था राजस्थान, सपने में दिखाई देता था

युवक की जान का दुश्मन बना सांप, बचने के लिए उत्तर प्रदेश से पहुंचा था राजस्थान, सपने में दिखाई देता था
Spread the love

फिल्मों में यूं तो अब तक आपने अक्सर देखा होगा कि सांप की आंखों में किसी की फोटो खींच जाए तो उसका पीछा नहीं छोड़ता। लेकिन हकीकत में ऐसी कम ही घटनाएं देखने को मिलती हैं। मगर ऐसा हुआ है उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के रहने वाले युवक के साथ। जिसके पीछे एक सांप इस कदर पड़ा कि उसे अब तक आठ बार कट चुका है। यह शख्स यूपी से राजस्थान पहुंच गया, लेकिन सांप ने पीछा नहीं छोड़ा।

दरअसल, उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के रहने वाले विकास द्विवेदी पिछले 11 दिनों से राजस्थान के दौसा जिले में स्थित मेहंदीपुर बालाजी की शरण में है। यहां विकास खुद के साथ हो रही अनोखी घटना से छुटकारा पाने के लिए बालाजी महाराज से प्रार्थना कर रहा है, लेकिन सोमवार शाम में विकास द्विवेदी को 8वीं बार सांप ने डस लिया।

बताया जा रहा है कि सात बार सर्पदंश से परेशान विकास 13 जुलाई शनिवार को जिले के प्रसिद्ध आस्थाधाम मेहंदीपुर बालाजी में आया था। यहां उसने बालाजी महाराज के आगे अर्जी लगाकर जिद्दी सर्प से बचाने की प्रार्थना की थी। वहीं, 14 जुलाई को विकास ने बताया था कि सांप ने स्वप्न में आकर उसे अगले शनिवार यानी 20 जुलाई को 8वीं बार डसेगा, लेकिन शनिवार को विकास को सांप ने नहीं डसा।

ऐसे में विकास और उसके परिवार के अन्य सदस्यों ने इसे बालाजी महाराज की कृपा बताई, लेकिन सोमवार की शाम में जब विकास अपने परिजनों के साथ बालाजी महाराज की आरती में खड़ा था तो वहां उसे जिद्दी सांप फिर से डस कर चला गया।

हालांकि, विकास और उसके परिजनों का दावा है कि जब सोमवार की शाम को सांप ने विकास को डसा तो उस दौरान बालाजी महाराज की कृपा से उसे कुछ नहीं हुआ। वहीं, सांप के डसने के बाद भी विकास पूरी तरह स्वस्थ है।

Related post

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरकर लूटा, तीन आरोपी गिरफ्तार….

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पिकनिक स्पॉट और पर्यटन स्थल के आसपास जंगल में छिपकर बदमाशों ने बैंककर्मी युवती…
वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय

वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा…

Spread the love गांधी जयंती पर बेटियों को मिली स्वच्छता, स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ी नई सुविधा प्रदेश के 6,671 ग्रामीण शासकीय…
भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत, 6 घायल

भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने…

Spread the loveकोरिया। पटना थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पटना-पंडोपारा मार्ग पर ग्राम सांवारावा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।…