• 26/06/2022

अंडरवर्ल्ड और बॉलीवुड के रिश्तों पर सोनाली बेंद्रे का खुलासा, कहा- मुझे कई फिल्मों..

अंडरवर्ल्ड और बॉलीवुड के रिश्तों पर सोनाली बेंद्रे का खुलासा, कहा- मुझे कई फिल्मों..
Spread the love

बॉलीवुड की एक चर्चित अभिनेत्री जिसकी मोहक सी मुस्कान किसी को भी अपना दीवाना बना दे। 90 के दशक की एक चर्चित अभिनेत्री जिसने कैंसर की वजह से फिल्मों से अपनी दूरी बना ली और आखिरकार कैंसर को मात देकर फिर से काम पर लौट आई है। हम बात कर रहे हैं सोनाली बेंद्रे की। हाल ही में उनकी एक वेब सीरिज ‘द ब्रोकेन न्यूज’ जी 5 पर रिलीज हो गई है। इस वेब सीरिज में सोनाली के काम की तारीफ हो रही है। सोनाली 90 के दशक को याद करते हुए बताती हैं कि कैसे बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड का दखल था और उसकी दहशत कायम थी। इस वजह से उन्हें कई बार अपने रोल से हाथ भी धोना पड़ा था।

फिल्मों में आने से पहले सोनाली टीवी विज्ञापन की दुनिया में एक बड़ा नाम बन चुकी थीं। उन्होंने 1994 में फिल्म आग से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। उस वक्त उनकी उम्र 19 वर्ष थी। द रणवीर शो में सोनाली ने बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड की उस काली दुनिया के दखल का खुलासा किया।

इसे भी पढ़ें : ईशा गुप्ता को फिल्मों से पहले McDonald’s में करना पड़ा था काम, उठाती थी टेबल-कुर्सी, ये है वजह

उन्होंने बताया कि अंडरवर्ल्ड के दबाव में उन्हें फिल्मों से हटा दिया गया था। उन्होंने कहा कि ‘फिल्मों में कई लोग वैध तरीके से पैसे लगा रहे थे लेकिन उस वक्त फिल्म इंडस्ट्री को आधिकारिक इंडस्ट्री का दर्जा नहीं मिला था। इसलिए बहुत सी अनियमितताएं थीं और बैंक आपको लोन नहीं देते थे। वहां एक सीमा थी।‘

इसे भी पढ़ें : रणबीर कपूर को पहली फिल्म में काम करने के मिले थे महज 250 रुपये, जानिए इन रुपयों का क्या किया था

वे ऐसे निर्माताओं से बचकर रहती थीं जो कि कतई भी भरोसे के लायक नहीं थे। इसमें उनके पति गोल्डी बहल ने उनकी मदद की। सोनाली ने बताया कि ‘कई बार ऐसा होता था मुझे रोल मिलता था लेकिन बाद में किसी के फोन की वजह से वह रोल किसी और को मिल जाता था। निर्माता या सह-कलाकार मुझे फोन करके बताते थे कि उन पर दबाव है और मैं समझ जाती थी।‘

इसे भी पढ़ें : अदनान सामी की लेटेस्ट फोटो देख नहीं कर पाएंगे विश्वास, फैन्स बोले- OMG

Related post

इस एक्ट्रेस का दर्दनाक सड़क हादसे में निधन, सदमें में डूबी इंडस्ट्री और फैंस

इस एक्ट्रेस का दर्दनाक सड़क हादसे में निधन, सदमें…

Spread the loveमराठी टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस का एक रोड एक्सीडेंट में निधन हो गया। घर जाते वक्त एक्ट्रेस…
इस सुपरस्टार पर मुंबई पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर, यह है मामला…

इस सुपरस्टार पर मुंबई पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर,…

Spread the loveद तथ्य डेस्क। सोशल मीडिया पर अपनी न्यूड फोटोशूट की तस्वीरें करना आखिरकार इस सुपरस्टार को भारी पड़ ही…
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को मिली जान से मारने की धमकी

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को मिली जान से…

Spread the loveद तथ्य डेस्क। बालीवुड के कलाकारों को इस समय धमकी देने का जैसे सिलसिला ही शुरू हो गया है।…