• 25/08/2022

BIG BREAKING : CM हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता रद्द, चुनाव आयोग ने राज्यपाल को भेजी रिपोर्ट

BIG BREAKING : CM हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता रद्द, चुनाव आयोग ने राज्यपाल को भेजी रिपोर्ट
Spread the love

चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री की विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी है। केन्द्रीय चुनाव आयोग ने राज्यपाल को इसे लेकर पत्र भेजा है। आयोग ने यह कार्रवाई खनन लीज आबंटन मामले में की है। सोरेन की सदस्यता रद्द होने की अधिसूचना दोपहर 3 बजे तक राजपत्र में प्रकाशित हो जाएगी।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर आरोप है कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए क्यूएरी माइंस अपने नाम करवा ली है। बीजेपी ने आरोप लगाया था कि हेमंत सोरेन ने खुद को पत्थर खनन लीज आवंटित किया था। बीजेपी ने राज्यपाल से मिलकर जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1952 की धारा 9 ए के तहत हेमंत सोरेन को अयोग्य ठहराने के साथ ही मुख्यमंत्री के पद से हटाने की मांग की थी। मुख्यमंत्री होने के साथ-साथ सोरेन खनन वन मंत्री का पदभार भी अपने पास रखे थे।

हेमंत सोरेन की सदस्यता रद्द होने के बाद मुख्यमंत्री पद भी उन्हें गंवाना पड़ेगा। झारखंड मुक्ति मोर्चा में अब मुख्यमंत्री पद के लिए हेमंत सोरेन का उत्तराधिकारी तलाशा जा रहा है। माना जा रहा है कि उनकी पत्नी कल्पना सोरेन का नाम पार्टी राज्य के अगले मुख्यमंत्री के लिए आगे कर सकती है।

इसे भी पढ़ें : रेप के बाद सोनाली फोगाट की हत्या, भाई ने इन करीबियों पर लगाए गंभीर आरोप

Related post

मिशन अमृत 2.0 से शहरों में बढ़ेगी हरियाली, नागरिकों को मिलेंगे बेहतर और सुविधायुक्त सार्वजनिक स्थल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मिशन अमृत 2.0 से शहरों में बढ़ेगी हरियाली, नागरिकों…

Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ के शहरों को स्वच्छ, सुंदर, हरित और नागरिक सुविधाओं से परिपूर्ण बनाने की दिशा में राज्य सरकार…
कैंसर के खिलाफ जंग में आधुनिक इलाज के साथ जरूरी है मरीज का मनोबल: CM साय

कैंसर के खिलाफ जंग में आधुनिक इलाज के साथ…

Spread the loveरायपुर। कैंसर के विरुद्ध लड़ाई केवल बीमारी के उपचार तक सीमित नहीं है। मरीज को आधुनिक और प्रभावी उपचार उपलब्ध…
CG- चाकूबाजी से फिर दहली राजधानी : बदमाश ने झांकी से लौट रहे दो युवकों पर चाकू से किया वार, 10 दिन पहले ही जेल से आया था बाहर

CG- चाकूबाजी से फिर दहली राजधानी : बदमाश ने…

Spread the loveरायपुर। राजधानी रायपुर के डंगनिया इलाके से चाकूबाजी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, डंगनिया इलाके में पुरानी…