• 06/03/2024

सौरव गांगुली राजनीति के पिच पर करेंगे बैटिंग! इस पार्टी की टिकट पर लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

सौरव गांगुली राजनीति के पिच पर करेंगे बैटिंग! इस पार्टी की टिकट पर लड़ेंगे लोकसभा चुनाव
Spread the love

इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और क्रिकेट एसोसिएशन के ऑफ बंगाल (CAB) के अध्यक्ष सौरव गांगुली अब अपने कैरियर की नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। गांगुली अब राजनीति में हाथ अजमाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सौरव गांगुली पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बैनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) की टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।

पूर्व भारतीय कप्तान ने बुधवार को सीएम ममता बैनर्जी से सचिवालय में मुलाकात की। दोनों के बीच तकरीबन आधे घंटे तक बातचीत हुई। गांगुली किस सीट से चुनाव लड़ेंगे इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से गांगुली और ममता बैनर्जी को कई मौकों पर साथ देखा गया था। जिसके बाद से गांगुली को लेकर कयास लगाए जाते रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पश्चिम बंगाल के पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी सौरव गांगुली को मुख्यमंत्री के चेहरे के दौर पर उतारना चाहती थी। लेकिन उन्होंने उस दौरान राजनीति में आने से साफ इंकार कर दिया था। गांगुली की बीजेपी नेताओं से निकटता को लेकर अफवाहें उस वक्त उड़ी थीं जब सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर वायरल हुई थी। जिसमें दादा गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी और सुकांत मजूमदार के साथ घर पर भोजन करते हुए नजर आ रहे थे।

आपको बता दें एक साल पहले सौरव गांगुली को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया था। उनकी जगह पूर्व दिग्गज गेंदबाज रोजर बिन्नी को नया अध्यक्ष चुना गया था।

Related post

ब्रेकिंग: बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा में बड़ी चूक, 8 नाबालिग चकमा देकर फरार

ब्रेकिंग: बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा में बड़ी चूक,…

Spread the loveमहासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंडा बाजार बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 नाबालिगों के फरार…
नशा दीमक की तरह जीवन को खोखला कर देता है : राजस्व मंत्री वर्मा

नशा दीमक की तरह जीवन को खोखला कर देता…

Spread the loveo ​नशामुक्त युवा ही बनाएंगे ‘विकसित भारत’ o बलौदाबाजार में ‘नशामुक्त युवा संकल्प अभियान’ का आगाज o राजस्व मंत्री…
Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 03 अगस्‍त 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 03 अगस्‍त…

Spread the love आज आपका दिन मंगलमय हो! Today Shubh Muhurat 03 August 2026: क्या आप आज कोई नया काम शुरू…