• 07/03/2024

कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम आज होंगे तय, ये हैं संभावित उम्मीदवार

कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम आज होंगे तय, ये हैं संभावित उम्मीदवार
Spread the love

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आज दिल्ली में कांग्रेस की केन्द्रीय चुनाव समिति की अहम बैठक होने जा रही  है। इस बैठक में प्रत्याशियों के नाम पर मंथन होगा। बैठक के बाद पार्टी तकरीबन 150 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर सकती है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने आज शाम 6 बजे सीईसी की बैठक होने की जानकारी दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर विचार-विमर्श करने और निर्णय लेने वाली कांग्रेस पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की पहली बैठक 7 मार्च को शाम 6 बजे होगी।”

इसे भी पढ़ें: सौरव गांगुली राजनीति के पिच पर करेंगे बैटिंग! इस पार्टी की टिकट पर लड़ेंगे लोकसभा चुनाव 

आज होने वाली सीईसी की बैठक में स्क्रीनिंग कमेटियों द्वारा भेजे गए नामों पर मंथन के बाद अंतिम मुहर लगाई जाएगी। बैठक में केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक, दिल्ली, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात समेत कई राज्यों के उम्मीदवारों के नाम पर विचार होगा। जिसके बाद पार्टी जल्दी ही प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करेगी।

इन सीटों पर कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार

आज होने वाली बैठक में जिन प्रत्याशियों के नाम पर अंतिम मुहर लगने जा रही है। उनमें नार्थ ईस्ट दिल्ली से अरविंद सिंह लवली, चांदनी चौक से अलका लांबा, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली से उदित राज, हरियाणा की अंबाला सीट से कुमारी शैलजा, रोहतक से दीपेंन्द्र हुड्डा, छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव सीट से भूपेश बघेल, कोरबा से ज्योत्सना महंत, दुर्ग से ताम्रध्वज साहू, बस्तर से दीपक बैज, राजस्थान की भरतपुर-टोंक सीट से सचिन पायलट, जालौर से वैभव गहलोत, सीकर से गोविंद सिंह डोटासरा, मध्य प्रदेश की गुना सीट से दिग्विजय सिंह, देवास से सज्जन वर्मा, उत्तर प्रदेश की वाराणसी सीट से अजय राय, राहुल गांधी अमेठी और वायनाड, रायबरेली सीट से प्रियंका गांधी वाड्रा, सुप्रिया श्रीनेत को महाराजगंज से पार्टी चुनावी मैदान में उतार सकती है।

Related post

संत गहिरा गुरु विवि को मिले 5 राज्य स्तरीय NSS पुरस्कार, सरगुजा संभाग ने लहराया सफलता का परचम

संत गहिरा गुरु विवि को मिले 5 राज्य स्तरीय…

Spread the loveरायपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा ने संपूर्ण प्रदेश…
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, 46वें दिन 350 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन

‘हनुमान अंश’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, 46वें दिन…

Spread the loveEntertainment News: कम बजट में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। सीमित…
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा…

Spread the love00 375 अनुमेय कार्यों में से स्थानीय आवश्यकता के अनुसार कार्यों का करें चयन रायपुर। उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने…