• 03/05/2022

ख़ास-ख़बर : ‘अक्ति’ से CM भूपेश बघेल को शक्ति, ‘माटी पूजन’ के साथ मिशन-2023 का आगाज़

ख़ास-ख़बर : ‘अक्ति’ से CM भूपेश बघेल को शक्ति, ‘माटी पूजन’ के साथ मिशन-2023 का आगाज़
Spread the love

रायपुर। आज अक्षय तृतीया है। इसे छत्तीसगढ़ में लोक पर्व ‘अक्ति’ के तौर पर मनाया जाता है। आज के दिन से खेती-किसानी की शुरुआत भी हो जाती है। किसान आज के दिन माटी पूजा करते हैं। अक्ति पर्व को बहुत ही शुभ तिथि माना जाता है। आज के दिन किसी कार्य का आगाज़ करना बहुत ही शुभ माना जाता है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस शुभ दिन से मिशन-2023 का आगाज़ करने जा रहे हैं। शुरुआत माटी पूजा से होगी। मुख्यमंत्री होने से पहले भूपेश बघेल एक किसान हैं। किसान होने के नाते खेती-किसानी और लोक पर्व की महत्ता बखूबी समझते हैं।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोक पर्वों को महापर्वों में बदलने की एक बेहतरीन कोशिश भी की है। लोक से जुड़ाव के साथ वे ख़ुद को आम लोगों के साथ जोड़े रखना चाहते हैं।

इसलिए उन्होंने अपने मिशन-2023 की शुरुआत अक्ति से की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के खेत में ठाकुरदेवता की पूजा अर्चना कर खेती-किसानी के नये कामों की शुरुआत की और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री ने माटी पूजन के दौरान सबसे पहले कोठी से अन्न लेकर ठाकुर देव को अर्पित किया। यहां परम्परागत तौर पर उन्होंने अन्न के दोने को बैगा को सौंपा। इस अन्न को ठाकुर देव के सामने रखकर अन्न पूजा की क्रिया को सम्पन्न किया गया। इस अन्न दोने से बीजहा लेकर खेत में बीजारोपण किया जाएगा।

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
बीजेपी ने छत्तीसगढ़ की सभी 69 और राजस्थान की 54 सीटों पर नाम किया तय, ये हैं संभावित प्रत्याशी

बीजेपी ने छत्तीसगढ़ की सभी 69 और राजस्थान की…

Spread the loveबीजेपी केन्द्रीय चुनाव समिति ने छत्तीसगढ़ की बाकी बची 69 सीटों और राजस्थान की 54 सीटों पर उम्मीदवारों के…
बड़ी खबर: सिंंहदेव ने दिए पार्टी छोड़ने के संकेत, कही ये बड़ी बात, देखिए VIDEO

बड़ी खबर: सिंंहदेव ने दिए पार्टी छोड़ने के संकेत,…

Spread the loveछत्तीसगढ़ की राजनीति में खलबली मचाने वाली एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और…