• 06/12/2024

GST अफसरो से दुर्व्यव्हार पर बड़ा ऐक्शन, व्यावसायियों के प्रतिष्ठानों पर स्टेट जीएसटी का छापा, FIR भी दर्ज

GST अफसरो से दुर्व्यव्हार पर बड़ा ऐक्शन, व्यावसायियों के प्रतिष्ठानों पर स्टेट जीएसटी का छापा, FIR भी दर्ज
Spread the love

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य कर निरीक्षकों को शासकीय कार्य के दौरान व्यवसायियों द्वारा धमकाने की घटना को गंभीरता से लेते हुए इस पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए है।

उल्लेखनीय है कि राज्य कर जीएसटी विभाग द्वारा बोगस फर्मों, संदिग्ध फर्मों की पहचान के लिए रिस्क पैरामीटर के आधार पर ऐसे फर्मों की पहचान कर भौतिक सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है। विभाग के निर्देश पर निरीक्षकों द्वारा रायपुर स्थित मेसर्स योगेश कमर्शियल, महेश कालोनी, गुढियारी के मुनीश कुमार शाह एव मेसर्स श्री जगन्नाथ कन्स्ट्रक्शन, दलदल सिवनी के राहुल शर्मा के विरूद्ध अनियमितता की शिकायत प्राप्त होने पर व्यवसाय के भौतिक सत्यापन हेतु राज्य कर निरीक्षक रितु सोनकर और होमेश वर्मा को निर्देशित किया गया था। आदेश के परिपालन में कर निरीक्षक भौतिक सत्यापन करने गये थे, लेकिन उक्त दोनों व्यवसायियों के द्वारा निरीक्षकों के साथ दुर्व्यवहार करते हुए धमकी दिया गया जिससे व्यवसाय के भौतिक सत्यापन के शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न हुआ। मुख्यमंत्री साय के द्वारा व्यवसायियों के इस कृत्य को गंभीरता से लिया गया।

मुख्यमंत्री साय के निर्देशन में विभाग ने व्यवसायियों के संव्यवहारों की पड़ताल की तथा कर अपवंचन और जीएसटी अधिनियम के प्रावधानो का पालन नहीं करने पर आज विभाग ने दोनों फर्मों के प्रतिष्ठानों पर जांच जब्ती की कार्यवाही की। विभाग द्वारा शासकीय कार्यों में बाधा पहुंचाने एवं अधिकारियों को धमकाने के लिए उक्त व्यक्तियों के विरूद्ध पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की गई।

Related post

CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों का तबादला, देखें लिस्ट

CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 10…

Spread the loveरायपुर। राज्य सरकार ने वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य कर विभाग के संयुक्त आयुक्त…
CG- यात्रीगण कृपया ध्यान दें! त्योहारी सीजन में छत्तीसगढ़ से होकर जाने वाली कई ट्रेनें रहेगी लेट, देखें पूरा शेड्यूल…..

CG- यात्रीगण कृपया ध्यान दें! त्योहारी सीजन में छत्तीसगढ़…

Spread the loveरायपुर। त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। इसी महीने नवरात्रि और दशहरा मनाया जाएगा, जबकि अगले महीने दिवाली…
सूरजपुर हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला: तीन को फांसी ,चौथे को उम्रकैद

सूरजपुर हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला: तीन को…

Spread the loveसूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने मुख्य आरोपी कुलदीप साहू समेत…