• 15/09/2024

Big Breaking: एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या, जादू-टोना के शक में पीट-पीट कर मार डाला

Big Breaking: एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या, जादू-टोना के शक में पीट-पीट कर मार डाला
Spread the love

छत्तीसगढ़ में रविवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां जादू-टोना के शक में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतकों में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। घटना के बाद गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

मामला सुकमा जिले के कोंटा थाना क्षेत्र के एकतल का है। यहां गांव में रहने वाले एक परिवार पर ग्रामीण जादू-टोना करने का संदेह किया  करते थे। रविवार को ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से पूरे परिवार की पिटाई कर दी। इस मारपीट में परिवार की तीन महिलाएं और पुरुषों की मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। इधर घटना के बाद आरोपियों ने कोंटा थाना में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।

जिन लोगों की मौत हुई उनमें 1. मौसम कन्ना पिता लच्छा उम्र 60 वर्ष, 2. मौसम बुच्चा पिता मौसम कन्ना उम्र 34 वर्ष, 3. मौसम बिरी पति मौसम कन्ना, 4. करका लच्छी पति करका लच्छा उम्र 43 वर्ष, और 5. मौसम अरजो पति मौसम बुच्चा उम्र 32 वर्ष

वही जिन्होंने वारदात को अंजाम दिया है उनमें सवलम राजेश पिता सवलम कन्ना, सवलम हिड़मा पिता सवलम लच्छा, कारम सत्यम पिता कारम रामा, कुंजाम मुकेश पिता कुंजाम कन्ना व पोड़ियाम एंका पिता पोड़ियाम जोगा है।

बलौदाबाजार में 4 की हत्या

आपको बता दें इससे पहले बलौदाबाजार जिले में तीन दिन पहले 12 सितबंर को जादू-टोना के शक में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई थी। मृतकों में दो बहने और भाई और एक बच्चा था। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों रामनाथ पाटले और उऩके बेटों दीपक व दिल कुमारल को हिरासत में लिया था।

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…