• 03/06/2022

आर्य समाज के विवाह प्रमाण पत्र को स्वीकार करने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार, कहा- उन्हें अधिकार नहीं

आर्य समाज के विवाह प्रमाण पत्र को स्वीकार करने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार, कहा- उन्हें अधिकार नहीं
Spread the love

नई दिल्ली। आर्य समाज द्वारा जारी विवाह प्रमाणपत्र को कानूनी मान्यता देने से सुप्रीम कोर्ट ने इंकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि आर्य समाज का काम विवाह प्रमाण पत्र जारी करना नहीं है। यह काम सक्षम प्राधिकरण द्वारा किया जाता है। सुप्रीम कोर्ट की यह टिप्पणी नाबालिग लड़की के अपहरण और रेप से जुड़े एक मामले में आरोपी की जमानत अर्जी की सुनवाई के दौरान की।

इसे भी पढ़ें : राज्यसभा चुनाव : राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन निर्विरोध निर्वाचित

मामला प्रेम विवाह का है। लड़की के परिजनों ने लड़के के खिलाफ रेप और अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई थी। लड़के ने आर्य समाज द्वारा जारी विवाह प्रमाण पत्र कोर्ट में प्रस्तुत किया। युवक का कहना है कि लड़की बालिग है और मर्जी से आर्य समाज में शादी की है। मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने लड़के द्वारा दी गई दलील को खारिज कर दिया।

इसे भी पढ़ें : कश्मीर फाइल देखने की फुर्सत थी लेकिन अब हिन्दू मारे जा रहे हैं तो BJP और RSS मौन क्यों- भूपेश बघेल

सुप्रीम कोर्ट ने आर्य समाज द्वारा जारी विवाह प्रमाण पत्र को भी मानने से इंकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि आर्य समाज का काम विवाह प्रमाण पत्र जारी करना नहीं है। विवाह प्रमाण पत्र सक्षम प्राधिकरण द्वारा जारी किया जाता है। इसलिए असली प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें। इस मामले में अप्रैल में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करने के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया था।

इसे भी पढ़ें : स्वाद-सेहत से भरपूर इस चावल में आयरन, फोलिक एसिड और विटामिन बी-12 है भरपूर, इन जिलों की राशन दुकान में है उपलब्ध

Related post

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: नसबंदी के बाद छोड़े जाएंगे कुत्ते, बीमार और आक्रामक कुत्तों को ही शेल्टर में रखा जाएगा

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: नसबंदी…

Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों की समस्या पर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। जस्टिस विक्रम नाथ की…
यौन शिक्षा पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, कहा- भारत में इसकी शिक्षा जरुरी

यौन शिक्षा पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, कहा-…

Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के चाइल्ड पॉर्नोग्राफी के फैसले को खारिज करते हुए सेक्स एजुकेशन को वेस्टर्न कॉन्सेप्ट मानना…
बड़ी खबर: बाबरी मस्जिद विवाद का फैसला सुप्रीम कोर्ट के बाहर हुआ था, सुन्नी वक्फ बोर्ड ने दावा छोड़ समझौते पर किया था हस्ताक्षर- शंकराचार्य

बड़ी खबर: बाबरी मस्जिद विवाद का फैसला सुप्रीम कोर्ट…

Spread the loveअयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चल रही तैयारियों के बीच शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद…