• 02/03/2023

टीआई की वर्दी पिस्टल और 24 कारतूस हुए चोरी, दो आरक्षकों के साथ गए थे चोरी की जांच में, खुद बन गए शिकार

टीआई की वर्दी पिस्टल और 24 कारतूस हुए चोरी, दो आरक्षकों के साथ गए थे चोरी की जांच में, खुद बन गए शिकार
Spread the love

चोरी की जांच में मातहतों के साथ गए साहब को चोर तो नहीं मिला लेकिन लौटते वक्त वो खुद चोरों का शिकार बन गए। चलती ट्रेन से टीआई साहब की वर्दी, पिस्टल और कारतूस चोरों ने पार कर दिया। मामले में टीआई साहब की शिकायत पर बिलासपुर जीआरपी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

ओडिशा के बलांगीर जिले के रहने वाले शरुबाबू छत्रिया संबलपुर थाना में टीआई के पद पर पदस्थ हैं। उनके थाना क्षेत्र में चोरी की बड़ी वारदात हुई थी। उन्हें जानकारी मिली कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में कुछ चोर पकड़ाए हैं। वे दो आरक्षकों दिलेश्वर प्रधान और मिनकेतन घरुआ के साथ लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हो गए। मामले की जांच करने के बाद वे प्रयागराज से सारनाथ एक्सप्रेस के एसी कोच बी-2 में 66 नंबर की बर्थ पर सवार होकर बिलासपुर तक आ रहे थे। बिलासपुर से उन्हें संबलपुर के लिए दूसरी ट्रेन पकड़ना था।

रात में खाना खाने के बाद वे सो गए। अपनी बर्थ के नीचे उन्होंने ट्राली बैग रखी थी जिसमें उनकी वर्दी, 10 राउंड लोडेड पिस्टल के साथ ही 14 कारतूस से भरा डिब्बा भी मौजूद था। सुबह जब साढ़े 5 बजे के आसपास उनकी नींद खुली तो उनका बैग वहां नहीं था। उन्होंने साथ में मौजूद आरक्षकों को जगाया। सब ने लगे हुए सभी कोचों में बैग को तलाशा। जिसके बाद बिलासपुर पहुंचने पर उन्होंने जीआरपी थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत के मुताबिक उनका बैग शहडोल से जैतहरी स्टेशन के बीच चोरी हुआ है। बैग में वर्दी, लोडेड पिस्टल और कारतूस का डिब्बा होने की वजह से हड़कंप मचा हुआ है। बिलासपुर जीआरपी ने घटना की जानकारी शहडोल के अलावा अन्य जीआरपी थाने को भेज दी गई है। सूचना मिलते ही स्टेशनों में सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। मामले में जल्दी ही आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना जताई गई है।

Related post

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जैविक खेती कार्यशाला में होंगे शामिल, कुनकुरी में विकास कार्यों की देंगे सौगात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जैविक खेती कार्यशाला में होंगे शामिल,…

Spread the love20 जून को कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र कुनकुरी में होगा आयोजन रायपुर – मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय 20 जून…
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर सुविधा के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मंत्री टंकराम वर्मा 

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर सुविधा के लिए सरकार प्रतिबद्ध…

Spread the loveरायपुर: शैक्षणिक सत्र 2026-27अंतर्गत शुक्रवार को जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन बलौदाबाजार स्थित जिला ऑडिटोरियम में किया गया।…
अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, रेत भरे 10 हाइवा जब्त जब्त

अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, रेत…

Spread the loveरायपुर।अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर बलौदाबाजार जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। संयुक्त टीम…