• 24/11/2024

पत्थरबाजी, आगजनी और पुलिस पर फायरिंग, SDM सहित कई जवान घायल, बवाल के बीच संभल में जामा मस्जिद का सर्वे पूरा

पत्थरबाजी, आगजनी और पुलिस पर फायरिंग, SDM सहित कई जवान घायल, बवाल के बीच संभल में जामा मस्जिद का सर्वे पूरा
Spread the love

यूपी के संभल में जामा मस्जिद में सर्वे के लिए पहुंची टीम पर उपद्रवी भीड़ ने जमकर पथराव और आगजनी की। भीड़ ने  वाहनों में तोड़फोड़ की, 10 से ज्यादा वाहनों को आग के हवाले कर दिया। खबरों के मुताबिक भीड़ में से किसी ने गोलियां भी चलाई, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं एक डिप्टी कलेक्टर, सहित पुलिस के कुछ जवान घायल हुए हैं। तकरीबन ढाई घंटे तक मस्जिद के अंदर सर्वे करने के बाद टीम को पुलिस ने भारी सुरक्षा के बीच दूसरे रास्ते से बाहर निकाला।

बवाल की जानकारी लगते ही मुरादाबाद डीआईजी मुनिराज के साथ ही एडीजी रमित शर्मा को भी मौके के लिए रवाना किया गया। इसके साथ ही पीएसी की तीन कंपनियों को इलाके में तैनात किया गया। पत्थरबाजों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।

सुबह साढ़े सात बजे एडवोकेट कमिश्नर की टीम जामा मस्जिद पहुंची। टीम में एडवोकेट विष्णु शंकर जैन भी मौजूद थे। दस बजे तक सर्वे करने के बाद टीम मौके से रवाना हुई। इस दौरान पूरे सर्वे की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई गई। 29 नवंबर को एडवोकेट कमिश्नर कोर्ट को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे।

आपको बता दें मुगलकालीन इस मस्जिद को लेकर एक पक्ष ने इसे प्राचीन हिंदू मंदिर स्थल होने का दावा किया है। जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर दूसरी बार वरिष्ठ वकील विष्णु शंकर जैन की अगुवाई में टीम ने जामा मस्जिद का सर्वे किया।

Related post

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर – विद्यार्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से अब राहत मिलेगी। स्कूल शिक्षा…
सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में हुए शामिल

सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत…
CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराई,बर्थडे मनाने जा रहे थे ढाबा,3 दोस्तों की मौत, 2 घायल;

CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से…

Spread the loveराजनांदगांव – छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में बर्थडे मनाने जा रहे 5 लड़कों की कार का एक्सीडेंट हो गया।…