• 13/07/2022

सुशांत सिंह डेथ केस : NCB की चार्जशीट से रिया की बढ़ी मुश्किलें, अगर साबित हुआ आरोप तो…

सुशांत सिंह डेथ केस : NCB की चार्जशीट से रिया की बढ़ी मुश्किलें, अगर साबित हुआ आरोप तो…
Spread the love

मुंबई। फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में आखिरकार नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने विशेष अदालत में अपनी चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस चार्जशीट के माध्यम से NCB ने कोर्ट को बताया कि रिया ने ही सुशांत सिंह को ड्रग्स दिया था। इस केस में एनसीबी ने कुल 35 लोगों को आरोपी बनाया है। मामले की सुनवाई अब 27 जुलाई को होगी। यदि रिया दोषी पाई जाती है तो उसे अब 10 साल तक जेल की सजा हो सकती है।

ज्ञात हो कि फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को मुंबई स्थित अपने घर में मृत अवस्था में पाए गए थे। सुशांत के परिजनों ने मामले में रिया और उसके परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाया था। रिया चक्रवती और उसके सहयोगी शुरू से ही इस प्रकरण में संदिग्ध मिले थे, इस प्रकरण में ड्रग्स की बात सामने आने के बाद एनसीबी ने भी अपने स्तर पर मामला जांच में लिया था।


NCB ने मामले में कहा है कि सभी आरोपियों ने मार्च 2020 और दिसंबर 2020 के बीच एक षड़यंत्र रचा, जिसमें वह हाई सोसाइटी और बॉलीवुड में ड्रग्स का इस्तेमाल कर सकें और उसे बेच सकें। आरोपियों ने मुंबई क्षेत्र में ड्रग्स तस्करी को फाइनेंस किया और गांजा, चरस, कोकीन और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन किया। उनके पास न तो कोई वैलिड परमिट था और न ही किसी प्रकार का कोई लाइसेंस। सभी पर NDPS एक्ट की धारा 27, 27। (अवैध ट्रैफिकिंग और अपराधियों को शरण देना ), 28 (अपराध का प्रयास करना) और 29 (आपराधिक साजिश को उकसाना) के तहत केस दर्ज किया गया है।

NCB की माने तो रिया चक्रवर्ती ने आरोपी सैमुअल मिरांडा, भाई शोविक, दीपेश सावंत और अन्य आरोपियों से गांजा लिया था। रिया ने इसे दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत तक पहुंचाया था। एक्ट्रेस ने इसकी पेमेंट मार्च और सितंबर 2020 के बीच की था। इसके साथ ही इसमें यह भी कहा गया है कि रिया का भाई शोविक ड्रग पेडलर्स के संपर्क में था और उनसे कई बार गांजा और चरस लिया था। सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को मुंबई स्थित अपने फ्लैट पर मृत पाए गए थे। इसके बाद से ही केस में NCB ने ड्रग्स एंगल से जांच शुरू की थी और रिया चक्रवर्ती सितंबर 2020 को गिरफ्तार किया गया था। लगभग एक महीने जेल में रहने के बाद रिया को मुंबई हाई कोर्ट से जमानत मिल गई थी।

इसे भी पढ़ें : मिस्र में मिली 2000 साल पुरानी दुनिया की पहली गर्भवती ममी, आश्चर्य में शोधकर्ता

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
दहेज के लिए हत्या का दिल दहला देने वाला मामला, पति ने 7 साल के बेटे के सामने पत्नी निक्की को जिंदा जलाया, 4 पर FIR

दहेज के लिए हत्या का दिल दहला देने वाला…

Spread the loveउत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में दहेज की मांग को लेकर एक दिल दहलाने वाली घटना…
हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…