• 06/04/2023

निलंबित ADG जीपी सिंह को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, खारिज की इस मामले में याचिका

निलंबित ADG जीपी सिंह को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, खारिज की इस मामले में याचिका
Spread the love

निलंबित ADG जीपी सिंह को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने जीपी सिंह की क्रिमिनल रिट पिटीशन को खारिज कर दिया है। जिसमें जीपी सिंह ने अपने खिलाफ दर्ज ब्लैकमेलिंग के अपराध में अंतरिम राहत की मांग की थी। चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच ने सुनवाई के बाद जीपी सिंह की याचिका खारिज कर दी।

Also read: CG में बारिश का अलर्ट: अगले 3 दिन इन जिलों में होगी बारिश, जानें आपके शहर का मिजाज

जीपी सिंह के खिलाफ साल 2021 में एक व्यापारी ने स्मृतिनगर चौकी में एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसमें व्यापारी ने निलंबित एडीजी पर झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 20 लाख रुपए वसूलने का आरोप लगाया था।

Also Read: कर्मचारियों के DA में वित्त मंत्रालय की लगी मुहर, अब इतने महीने का मिलेगा एरियर भी

एफआईआर में व्यवसाई ने कहा था कि उसका अपने पार्टनर के साथ लेनदेन का एक विवाद था। पार्टनर ने उसके पैसे दबा दिए थे। उल्टा उसे ही फर्जी केस में फंसा दिया गया था। उस दौरान व्यापारी की पत्नी और उनके परिजनों से कैसे कमजोर करने के एवज में 1 करोड़ की डिमांड की गई थी। एडवांस के तौर पर उनसे 20 लाख रुपए वसूले गए थे। एफआईआर में मुताबिक उनके पार्टनर की साझेदारी जीपी सिंह से थी और वे उस वक्त रायपुर आईजी थे।

Also Read: Vacancy: 12वीं पास पास उम्मीदवारों के लिए IGNOU में निकली बंपर भर्ती, 63200 रूपये है सैलरी

आपको बता दें ACB और EOW की टीम ने जीपी सिंह के घर पर छापा मारा था। तकरीबन 64 घंटे तक चली कार्रवाई के बाद 10 करोड़ की चल अचल संपत्ति का खुलासा किया गया था। जिसके बाद जीपी सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति और राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया था।

Related post

स्वतंत्रता दिवस-2026 : राज्यपाल डेका ने लोेकभवन में किया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस-2026 : राज्यपाल डेका ने लोेकभवन में किया…

Spread the loveरायपुर- राज्यपाल  रमेन डेका ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज सुबह लोकभवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं परेड…
नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि…

Spread the loveविकसित भारत के संकल्प में विकसित छत्तीसगढ़ की होगी महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री बस्तर के नवनिर्माण का स्वर्णिम समय, अंतिम…
स्वतंत्रता दिवस समारोह: शालेय विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

स्वतंत्रता दिवस समारोह: शालेय विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने…

Spread the loveसांस्कृतिक प्रतिस्पर्धा में सरगुजा संभाग प्रथम और दुर्ग संभाग के विद्यार्थी  द्वितीय स्थान पर रहे  रायपुर—राजधानी रायपुर के पुलिस…