• 05/04/2023

CG में बारिश का अलर्ट: अगले 3 दिन इन जिलों में गरज-चमक के साथ होगी बरसात, जाने कैसा रहेगा आपके शहर का मिजाज

CG में बारिश का अलर्ट: अगले 3 दिन इन जिलों में गरज-चमक के साथ होगी बरसात, जाने कैसा रहेगा आपके शहर का मिजाज
Spread the love

बीते मार्च माह से देश भर के अधिकांश राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। बेमौसम हो रही बरसातों ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई है। छत्तीसगढ़ में भी मानसून से हालात बने हुए हैं। आने वाले 3 दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश के हालात बन सकते हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के 10 जिलों में अगले तीन दिन तब बारिश की संभावना जताई है।

Also Read: जादू-टोना, तंत्र-मंत्र नहीं; बल्कि इस वजह से मां बनी कातिल, 6 माह के अपने जिगर के टुकड़े को उतारा मौत के घाट 

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से नमी आने का सिलसिला लगातार जारी है। इसके साथ ही एक द्रोणिका छत्तीसगढ़ से लेकर तमिलनाडु तक 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तारित है। इन दो सिस्टम की वजह से कई जिलों में बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार कई जगहों पर अंधड़ और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। प्रदेश के अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

Also Read: कर्मचारियों के DA पर वित्त मंत्रालय की लगी मुहर, अब इतने महीने का एरियर भी मिलेगा 

मौसम विभाग के मुताबिक 6, 7 और 8 अप्रैल को रायपुर, गरियाबंद, राजनांदगांव, कवर्धा, महासमुंद, दुर्ग, नारायणपुर, सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा में बारिश की संभावना है। आने वाले तीन दिन दोपहर तेज गर्मी औऱ शाम होते-होते अंधड़ और बारिश हो सकती है।

Also Read: Vacancy: 12 वीं पास उम्मीदवारों के लिए IGNOU में निकली बंपर भर्ती, 63,200 रुपये है सैलरी 

Related post

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर किया नमन

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और…

Spread the loveरायपुर-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाजसेविका स्वर्गीय मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन…
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा

विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा…

Spread the love00 75 दिनों तक चलने वाले इस ऐतिहासिक पर्व में निभाई जाएंगी पारंपरिक रस्में, दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में होगा…
हरेली पर नवा रायपुर में जुटेगा छत्तीसगढ़ का शीर्ष नेतृत्व, CM साय समेत दिग्गज होंगे शामिल; ‘हरेली अऊ गृह प्रवेश’ का भव्य आयोजन

हरेली पर नवा रायपुर में जुटेगा छत्तीसगढ़ का शीर्ष…

Spread the loveरायपुर :  छत्तीसगढ़ की माटी की खुशबू और लोक-परंपरा के प्रतीक पर्व ‘हरेली’ के अवसर पर नवा रायपुर में एक…