• 17/07/2024

हाईटेंशन तार की चपेट में आया ताजिया… 15 लोगों की झुलसने से हालत गंभीर

हाईटेंशन तार की चपेट में आया ताजिया… 15 लोगों की झुलसने से हालत गंभीर

Follow us on Google News

बिहार के अररिया जिले में मोहर्रम जुलूस के दौरान हाई टेंशन तार की चपेट में आने के कारण 15 लोग झुलस गए। जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं कई लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

 

दरअसल, ताजिया हाई वोल्टेज करंट के संपर्क में आ गया था, जिस वजह से यह हादसा हुआ। इस घटना से इलाक़े में हड़कंप मच गया है।लोगों ने बताया कि मुहर्रम के जुलूस में लोग ताजिया लेकर चल रहे थे। अचानक ताजिया एक हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया, जिससे जुलूस में शामिल लोग इसकी चपेट में आ गए। देखते ही देखते कई लोग करंट लगने से झुलस गये।