• 16/03/2024

लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार शुरू, लोकसभा चुनाव का शंखनाद…जानिए आपके राज्य में कब डाले जाएंगे वोट, कब होगी गिनती?

लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार शुरू, लोकसभा चुनाव का शंखनाद…जानिए आपके राज्य में कब डाले जाएंगे वोट, कब होगी गिनती?
Spread the love

दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के सबसे अहम चुनाव की तरीखों का ऐलान हो चुका है. देशभर में 7 फेज में चुनाव होंगे. चुनाव अलग-अलग राज्यों में कब, कहां और किस तारीख को होंगे. आपको विस्तार से समझाते हैं.

फेज-1: 21 राज्यों की 102 सीटों के लिए चुनाव
19 अप्रैल को होगा मतदान
राज्य: अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिज़ोरम, नगालैंड, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, अंडमान निकोबार, जम्मू कश्मीर, लक्षद्वीप, पुद्दुचेरी.

फेज-2: 13 राज्यों की 89 सीटों के लिए चुनाव
26 अप्रैल को होगा मतदान
राज्य: असम, बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, राजस्थान, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर.

फेज-3: 12 राज्यों की 94 सीटों के लिए चुनाव
07 मई को होगा मतदान
राज्य: असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दादर नागर हवेली और दमन दीव.

फेज-4: 10 राज्यों की 96 सीटों के लिए चुनाव
13 मई को होगा मतदान
राज्य: आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर.

फेज-5: 8 राज्यों की 49 सीटों के लिए चुनाव
20 मई को होगा मतदान
राज्य: छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा, उत्तर प्रेदश, पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर, लद्दाख.

फेज-6: 7 राज्यों की 57 सीटों के लिए चुनाव
25 मई को होग मतदान
राज्य: बिहार, हरियाणा, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और दिल्ली.

फेज-7: 8 राज्यों की 57 सीटों के लिए चुनाव
01 जून को होगा मतदान
राज्य: बिहार, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, चंडीगढ़.

देश में कितने वोटर ?

  • कुल 96.8 करोड़ पंजीकृत वोटर
  • 49.7 करोड़ पुरुष मतदाता
  • 47.1 करोड़ महिला मतदाता
  • 1.82 करोड़ फर्स्ट टाइम वोटर्स
  • 85 लाख लड़कियां फर्स्ट टाइम वोटर्स
  • 55 लाख EVM का इस्तेमाल होगा
  • 1.5 करोड़ चुनाव अधिकारियों की तैनाती
  • घर से वोट दे सकते हैं 85 साल के वोटर्स
  • 82 लाख मतदाता 85 लाख से ऊपर वाले

चुनाव सात चरणों में होंगे और सभी सीटों के लिए मतों की गिनती 4 जून को होगी. बात करें अगर सीटों के लिहाज से तो उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 80 सीटें हैं, जबकि महाराष्ट्र में 48, पश्चिम बंगाल में 42, बिहार में 40 और तमिलनाडु में 39 सीटें हैं.

 

Related post

लोकसभा के चौथे चरण के लिए मतदान जारी, इन सीटों पर डाले जा रहे वोट, मैदान में मोदी सरकार के 5 मंत्री

लोकसभा के चौथे चरण के लिए मतदान जारी, इन…

Spread the loveलोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान सोमवार को हो रहा है। 9 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश…
तीसरे फेज में शाह, मामा और महाराज की किस्मत EVM में कैद…8 बजे तक 61.45% मतदान, कहीं मौत तो कहीं झड़प

तीसरे फेज में शाह, मामा और महाराज की किस्मत…

Spread the loveदेश के 10 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 93 सीटों पर तीसरे चरण का मतदान शांतिपूर्वक तरीके…
छत्तीसगढ़ में तीसरे फेज के लिए कैसी है मतदान की तैयारी? जानिए सातों सीटों का समीकरण

छत्तीसगढ़ में तीसरे फेज के लिए कैसी है मतदान…

Spread the loveछत्तीसगढ़ में तीसरे फेज के चुनाव के लिए तैयारी लगभग अंतिम चरण में है। तीसरे और आखिरी फेज में…