• 31/12/2022

शिक्षक बना हैवान, बहाने से छूता था छात्राओं के प्राइवेट पार्ट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

शिक्षक बना हैवान, बहाने से छूता था छात्राओं के प्राइवेट पार्ट, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Spread the love

छत्तीसगढ़ में शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने का एक मामला सामने आया है। यहां प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ एक शिक्षक की छात्राओं पर गंदी नजर थी। प्रधान पाठक कॉपी चेक करने के बहाने छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करता था। उनके निजी अंगों को हाथ लगाता था। छात्राओं के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रधान पाठक को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले का है। दर्जन भर छात्राओं ने पुलिस में अपने परिजनों के साथ शिकायत दर्ज कराई कि हेड मास्टर उनके ऊपर गंदी नियत रखता है। उनसे गलत बातें करता है, गंदी नियत से उनके प्राइवेट पार्ट्स को हाथ लगाता है। छात्राओं ने पहले इसकी शिकायत अपने परिजनों से की। जिसके बाद परिजनों के साथ ही आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की।

मामले में पुलिस ने आरोपी प्रधान पाठक को धारा 354 (क)(1) पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी हेडमास्टर मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले का रहने वाला है।

इसे भी पढ़ें: भूपेश-मोदी मुलाकात, CM ने यात्री ट्रेनों में कटौती सहित उठाए ये मुद्दे , PM ने की इस मिशन की तारीफ 

इसे भी पढ़ें: 8 वीं के छात्र की स्कूल में फांसी के फंदे पर झूलती मिली लाश, पिता से की थी ये डिमांड फिर हो गया लापता 

इसे भी पढ़ें: कोरोना के ‘सुपर वैरिएंट’ XBB 1.5 की भारत में एंट्री, यहां मिला पहला केस, 120 गुना ज्यादा है संक्रामक, इन देशों में मचा रहा तबाही

इसे भी पढ़ें: BREAKING: पुरानी पेंशन पर केन्द्र की मनाही के बाद CM भूपेश का बड़ा एक्शन, कर्मचारियों के हित में लिया ये फैसला 

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…