• 12/08/2024

CG के 5 नगर पालिकाओं और 14 नगर पंचायतों में दस-दस पद स्वीकृत, आदेश जारी

CG के 5 नगर पालिकाओं और 14 नगर पंचायतों में दस-दस पद स्वीकृत, आदेश जारी
Spread the love

छत्तीसगढ़ में राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने पांच नवगठित नगर पालिकाओं और 14 नगर पंचायतों में प्लेसमेंट पर दस-दस पदों की स्वीकृति प्रदान की है। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने मंत्रालय से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

राज्य शासन ने नवगठित अमलेश्वर, मंदिर हसौद, लोरमी, पंडरिया और बांकी मोंगरा नगर पालिकाओं तथा दाढ़ी, सरसीवा, बेरला, पामगढ़, भिंभोरी, रोहांसी, कोपरा, जनकपुर, पवनी, मरवाही, नरियरा, जरहागांव, लाल बहादुर नगर और पटना नगर पंचायतों के लिए प्लेसमेंट पर दस-दस पद मंजूर किए हैं। इनमें सफाई श्रमिकों के पांच-पांच पद तथा कम्प्यूटर ऑपरेटर, पंप अटेंडेंट, वाहन चालक, भृत्य और श्रमिक के एक-एक पद शामिल हैं।

Related post

23 से पहले निपटा ले एसबीआई बैंक के ग्राहक अपना काम, नहीं तो करना होगा 6 दिनों का इंतजार

23 से पहले निपटा ले एसबीआई बैंक के ग्राहक…

Spread the loveरायपुर। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के ग्राहक बैंक से संबंधित जो भी कार्य है वही 23 मई से पहले कर…
जल जीवन मिशन से बदली ग्राम सोनझरी की तस्वीर, हर घर जल ग्राम के रूप में मिली नई पहचान

जल जीवन मिशन से बदली ग्राम सोनझरी की तस्वीर,…

Spread the loveरायपुर। कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनझरी में जल जीवन मिशन ने ग्रामीणों की जिंदगी बदल…
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में गृह मंत्री शर्मा ने 54 अत्याधुनिक इमरजेंसी रिस्पॉन्स वाहनों को दिखाई हरी झंडी

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में गृह मंत्री शर्मा ने 54…

Spread the love00 डायल-112 सेवा का विस्तार अब छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में – शर्मा 00 एक्के नंबर- सब्बो बर…