• 12/08/2024

टुकड़ों में मिली महिला की लाश! अलग-अलग बोरों में भरकर राशन दुकान के सामने फेंका, इलाके में मचा हड़कंप

टुकड़ों में मिली महिला की लाश! अलग-अलग बोरों में भरकर राशन दुकान के सामने फेंका, इलाके में मचा हड़कंप
Spread the love

मध्य प्रदेश के गुना से हत्या का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां एक युवती की तीन टुकड़ों में कटी लाश मिली। युवती का शव जब लोगों ने देखा तो तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर जांच पड़ताल शुरू की।

 

महिला के शव को टुकड़े कर तीन अलग-अलग बोरों में बंद कर सरकारी राशन की दुकान के परिसर में फेका गया था। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। दरअसल चांचौड़ा बीनागंज क्षेत्र के खातोली गांव में सरकारी राशन की दुकान की परिसर में ग्रामीणों को तीन बोरे दिखाई दिए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

 

सूचना पर एक टीम फौरन मौके पर पहुंची। तीनों बोरों को देखा गया तो उसमें किसी महिला के शव के टुकड़े रखे हुए थे।शव ज्यादा पुराना नहीं है। शुरुआती तौर पर लग रहा है कि कुछ घंटों पहले ही घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल अब तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव के टुकड़ों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है साथ ही मृतिका की पहचान करने में जुट गई है।

Related post

10 साल के नाबालिग से कुकर्म, नमाज पढ़ने के दौरान बच्चों को बनाया हवस का शिकार, एक साल से कर रहा हैवानियत

10 साल के नाबालिग से कुकर्म, नमाज पढ़ने के…

Spread the loveजबलपुर में 10 साल के नाबालिग बच्चे से कुकर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। बता दें की…
लुटेरी दुल्हन का पर्दाफाश ! शादी के बाद नगदी और जेवर लेकर हो गई थी नौ दो ग्यारह 

लुटेरी दुल्हन का पर्दाफाश ! शादी के बाद नगदी…

Spread the loveमध्य प्रदेश में लुटेरी दुल्हन गिरोह पकड़ा गया है। पुलिस ने दुल्हन सहित पूरे गिरोह को  गिरफ्तार किया है।…
रिश्तो को शर्मसार कर देने वाली घटना; भाई की पोर्न की आदत ने बहन को बनाया हवस का शिकार.. मां के सामने ही गला दबाकर करदी हत्या

रिश्तो को शर्मसार कर देने वाली घटना; भाई की…

Spread the loveमध्य प्रदेश के रीवा से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जिसने भाई बहन के रिश्ते को कलंकित कर…