• 27/10/2022

शिया तीर्थ स्थल पर आतंकियों ने की ताबड़तोड़ गोलीबारी, हमले 15 की दर्दनाक मौत, दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल

शिया तीर्थ स्थल पर आतंकियों ने की ताबड़तोड़ गोलीबारी, हमले 15 की दर्दनाक मौत, दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल
Spread the love

ईरान के शिराज शहर में शिया मुस्लिमों के एक तीर्थ स्थल पर बड़ा हादसा हो गया. यहां पवित्र स्थल पर आतंकियों ने गोलीबारी कर दी. इस आतंकी हमले में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है.

दरअसल पूरी घटना ईरान के दक्षिणी शहर शिराज में हुई.यहां स्थित शिया मुस्लिमों के एक तीर्थ स्थल में बुधवार को तीन हथियारबंद लोग दाखिल हुए और गोलीबारी कर दी. जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई. जबकि 10 से अधिक लोग घायल हो गए हैं.

फिलहाल मामले में हमले के बाद दो बंदूकधारियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीसरा फरार है. हमला ईरान के दूसरे सबसे पवित्र स्थल शाह चेराग मस्जिद पर हुआ.

स्टेट टीवी ने हमले के लिए ‘तकफिरियों’ को जिम्मेदार ठहराया. ये शब्द सुन्नी मुस्लिम चरमपंथियों के लिए उपयोग किया जाता है जिन्होंने अतीत में देश के शिया बहुमत को निशाना बनाया है.

Related post

दर्दनाक हादसा: टीला एनीकट के पास नदी में गिरी तेज रफ्तार कार, दीपावली मनाने जा रहे माता-पिता और दो बच्चों की मौत”

दर्दनाक हादसा: टीला एनीकट के पास नदी में गिरी…

Spread the loveअभनपुर. दीपावली का त्योहार मनाने अपनों के बीच अपने गांव लौट रहा परिवार भीषण सड़क हादसे का शिकार हो…
CG : दीपावली की रात डुमरतराई थोक मार्केट में आग का तांडव, 3 दुकानों में करोड़ो का सामान जलकर राख

CG : दीपावली की रात डुमरतराई थोक मार्केट में…

Spread the loveरायपुर. राजधानी के डुमरतराई अनाज मंडी में दीपावली त्योहार (8 नवंबर) की देर रात बड़ा हादसा हो गया. मंडी की…
मुख्यमंत्री साय ने परिवार के साथ मनाई दीपावली, दीप जलाकर और आतिशबाजी कर साझा की खुशियां

मुख्यमंत्री साय ने परिवार के साथ मनाई दीपावली, दीप…

Spread the loveजशपुर। प्रकाश और उल्लास के महापर्व दीपावली के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी धर्मपत्नी कौशल्या साय…