• 18/10/2022

रेप के आरोपी को मिली जमानत, लेकिन हाईकोर्ट ने रखी अनोखी शर्त, जानें पूरा मामला…

रेप के आरोपी को मिली जमानत, लेकिन हाईकोर्ट ने रखी अनोखी शर्त, जानें पूरा मामला…
Spread the love

मुंबई हाईकोर्ट ने एक रेप के मामले में गिरफ्तार एक 26 वर्षीय व्यक्ति को जमानत दे दी है. लेकिन कोर्ट ने व्यक्ति के सामने एक अनोखी शर्त रख दी. कोर्ट ने जमानत देते हुए थे शर्त रखी है कि अगर पीड़िता एक साल के अंदर मिल जाती है तो उसे उससे शादी करनी होगी.

दरअसल, वर्तमान में पीड़िता लापता है. महिला ने एक बच्चे को जन्म भी दिया था. जस्टिस भारती डांगरे की एकल पीठ ने 12 अक्टूबर को पारित आदेश में कहा कि व्यक्ति एक वर्ष से अधिक इस शर्त से बाध्य नहीं होगा.

जानकारी के मुताबिक पीड़िता 2018 से आरोपी को जानती थी क्यों कि दोनों पड़ोसी थे. इस दौरान दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया. इसी बीच इसकी जानकारी उनके परिवार को लगी. दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी थे. पीड़िता को आरोपी ने शादी करने का आश्वासन दिया था.

वहीं अक्टूबर 2019 में महिला को पता चला कि वह छह महीने की गर्भवती है. जिसकी खबर महिला ने आरोपी को दी, जिसके बाद युवक ने शादी करने से मुकर गया. इतना ही नहीं महिला ने अपनी प्रेग्नेंसी को सीक्रेट रखने के लिए घर छोड़ दिया.

महिला ने 27 जनवरी, 2020 को एक बच्ची को जन्म भी दिया. 30 जनवरी, 2020 को उसने बच्चे को मरीन लाइन्स के एक परिसर में छोड़ दिया. चौकीदार जब बच्चे को अंदर ले गया तो महिला वहां से चली गई.

इस मामले को लेकर 24 फरवरी, 2020 को बलात्कार, एक महिला का अपहरण करने और उससे अवैध संबंध बनाने और धोखाधड़ी के लिए एक FIR दर्ज हुई. जिसके बाद अगले दिन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

वहीं जब मामला हाईकोर्ट पहुंचा तब आरोपी के वकील ने कहा कि वह उससे शादी करने और बच्चे को स्वीकार करने के लिए तैयार है. मामले को लेकर अभियोजक रुतुजा आंबेकर ने कहा कि बच्चा, जिसे एक बाल देखभाल संस्थान में भर्ती कराया गया था, उसको अब गोद दे दिया गया है.

मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस भारती डांगरे ने कहा कि जब इस घटना की सूचना दी गई थी, तो पीड़िता बालिग थी और उसने कहा था कि संबंध सहमति से थे. इसके अलावा हालांकि आरोपी और उसका परिवार शादी के लिए अब तैयार है, लेकिन महिला का पता नहीं चल रहा है. इन परिस्थितियों में उन्होंने उसे सशर्त जमानत दे दी.

Related post

1,000 की मदद बनी प्रीति के सपनों की ताकत, महतारी वंदन से सिलाई सीखकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा कदम

1,000 की मदद बनी प्रीति के सपनों की ताकत,…

Spread the love 00 30वीं किस्त के साथ खाते में पहुंचे 30 हजार; बच्चों की पढ़ाई संभालने के साथ हुनर को…
बिजली कंपनी में 1235 पदों पर भर्ती: सीएम साय के निर्देश से युवाओं को मिलेगा रोजगार

बिजली कंपनी में 1235 पदों पर भर्ती: सीएम साय…

Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज में जल्द ही 1235 विभिन्न पदों पर भर्ती होगी। माननीय मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के…
छत्तीसगढ़ में रेलवे विस्तार को मिली रफ्तार, वार्षिक बजट आवंटन बढ़कर 7,470 करोड़

छत्तीसगढ़ में रेलवे विस्तार को मिली रफ्तार, वार्षिक बजट…

Spread the love00 प्री-2014 स्तर की तुलना में औसत वार्षिक रेल बजट आवंटन में 24 गुना वृद्धि, 36 परियोजनाओं पर चल…