- 01/11/2022
इस जिले की पुलिस ने लौटाई कई परिवारों के चेहरे की मुस्कान, 25 दिन में खोज निकाले 209 गुमशुदा इंसान, 9 राज्यों तक पहुंची टीम


जांजगीर-चांपा पुलिस ने उन परिवारों की खुशियों को लौटाने का एक बड़ा काम किया है। जिनके परिवार के लोग अरसे से लापता थे। जांजगीर चांपा पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर 209 गुम इंसानों को खोज निकाला है।
गुम इंसानों की पतासाजी के लिए एसपी विजय अग्रवाल ने 51 पुलिस कर्मियों की एक टीम बनाई थी। जो कि छत्तीसगढ़ सहित देश 9 राज्यों उड़ीसा, मध्यप्रदेश, झारखंड, जम्मू कश्मीर, तेलंगाना, बिहार, उत्तरप्रदेश, हिमांचल, और केरल में गई। अपने घर से लापता हुए लोगों को पता लगाकर उन्हें सुरक्षित वापस लाया गया। जिन 209 लोगों को पुलिस ने ढूंढ निकाला उनमें 3 बालक, 8 बालिका, 40 पुरूष और 158 महिला शामिल हैं।
अधिकारियों के मुताबिक थाना जांजगीर से 25, चौकी नैला 11, थाना अकलतरा 28, थाना बलौदा 19, चौकी पंतोरा 02, थाना मुलमुला 12, थाना पामगढ़ 15, थाना नवागढ़ 26, थाना शिवरीनारायण 24, थाना बिर्रा 14, थाना बम्हनीडीह 01, थाना सारागांव 10 एवं थाना चांपा 22 कुल 209 गुम इंसानो का पतासाजी कर उन्हें ढूंढ निकाला।