• 08/05/2022

यहां फैक्ट्री में हुआ जोरदार धमाका, मालिक सहित 3 की मौत, कई लापता

यहां फैक्ट्री में हुआ जोरदार धमाका, मालिक सहित 3 की मौत, कई लापता
Spread the love

लखनऊ। सहारनपुर के सरसावा थाना क्षेत्र स्थित सौराना गांव के पास एक पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया है। ब्लास्ट की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई है वहीं एक घायल हो गया है। जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि फैक्ट्री में काम करने वाले कई मजदूरों के गायब होने की खबर है, जिनकी तलाश की जा रही है। माना जा रहा है कि हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

इसे भी पढ़ें : दो मंजिला इमारत में आग लगने से 7 की मौत, 11 झुलसे

बताया जा रहा है कि किरण फायर वर्क्स नाम की फैक्ट्री में शनिवार को उस समय बड़ा धमाका हो गया, जब बड़ी संख्या में लोग फैक्ट्री में काम कर रहे थे। धमाके के बाद फैक्ट्री में रखे बारुद ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते भीषण आग ने पूरी फैक्ट्री को अपने चपेट में ले लिया। यह सब इतनी जल्दी में हुआ कि वहां मौजूद मजदूरों को संभलने का मौका भी नहीं मिल पाया। फैक्ट्री में धमाका होने की खबर पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। जब तक राहत बचाव कार्य शुरु हो पाता तब तक कई लोग गंभीर रुप से जल चुके थे।

इसे भी पढ़ें : इन आदतों की वजह से आप भी आ सकते हैं डायबिटीज की गिरफ्त में, जानें लक्षण

आनन-फानन में राहत बचाव कार्य शुरु किया गया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। अब तक 3 लोगों की मौत की खबर है। बताया जा रहा है हादसे के दौरान बड़ी संख्या में लोग फैक्ट्री में काम कर रहे थे। जिनके लापता होने की बात कही जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर, एसपी सहित सभी आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल मलबे में और भी लोगों के दबे होने की आशंका के मद्देनजर तलाश जारी है।

Related post

एनकाउंटर: निक्की हत्याकांड के आरोपी विपिन का एनकाउंटर, दहेज के लिए पत्नी को जलाया था जिंदा

एनकाउंटर: निक्की हत्याकांड के आरोपी विपिन का एनकाउंटर, दहेज…

Spread the loveउत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में दहेज के लिए अपनी पत्नी निक्की को जिंदा जलाने के…
शिक्षा का मंदिर फिर शर्मसार, स्कूल में नाबालिग के साथ अनाचार… प्रिंसिपल ने लूटी अस्मत

शिक्षा का मंदिर फिर शर्मसार, स्कूल में नाबालिग के…

Spread the loveकौशांबी में एक प्रिंसिपल ने स्कूल में पढ़ रही नाबालिग छात्रा के साथ रेप किया। पुलिस ने आरोपी पर…
प्रत्याशी: लोकसभा चुनाव के लिए इस पार्टी ने उतारे 11 प्रत्याशी, देखिए सूची

प्रत्याशी: लोकसभा चुनाव के लिए इस पार्टी ने उतारे…

Spread the loveLok Sabha Chunav 2024: आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024)  के लिए राजनीतिक दलों की तैयारियां जोरों पर…