• 07/05/2022

दो मंजिला इमारत में आग लगने से 7 की मौत, 11 झुलसे

दो मंजिला इमारत में आग लगने से 7 की मौत, 11 झुलसे
Spread the love

इंदौर। इंदौर के स्वर्ण बाग कॉलोनी में लगी भीषण आग में 7 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। वहीं 11 लोग झुलस गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुआवजे का ऐलान किया है साथ ही इस अग्निकांड की जांच के आदेश दे दिए हैं।

घटना शनिवार तड़के 4 से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है। इमारत में आग लगने की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने की कवायद में लग गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इसके साथ राहत एवं बचाव कार्य में लगे कर्मियों ने इमारत से 5 लोगों का शव बाहर निकाला वहीं तकरीबन दर्जन भर लोगों का रेस्क्यू किया। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विजय नगर पुलिस के मुताबिक बिजली के मीटर में श़ॉर्ट सर्किट की वजह से इमारत में आग लगी। सबसे पहले आग ने इमारत में खड़ी गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस के मुताबिक मृतकों में ज्यादातर की मौत दम घुटने से हुई है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा देना का ऐलान किया है। मामले में मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि मैं ने इसकी जांच के आदेश दे दिए हैं। जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी, उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उधर मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इमात के मालिक अंसार पटेल के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 ए के तहत लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक अंसार पटेल ने इमारत को किराए पर दे रखा था।

Related post

Video: यहां फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कई लोग अंदर फंसे, मेडिकल कॉलेज सहित कई अस्पतालों में बेड खाली कराए गए

Video: यहां फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कई लोग…

Spread the loveमहाराष्ट्र के नासिक में स्थित जिंदल कंपनी में भीषण आग लग गई है। जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री के अंदर…
मदरसे में मौलाना की नापाक हरकत, नाबालिग को कमरे में बुलाकर करता था ये काम, फिर ऐसे खुला राज…

मदरसे में मौलाना की नापाक हरकत, नाबालिग को कमरे…

Spread the loveमध्य प्रदेश में क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है. जबकि प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर अपराधों का गढ़…
Breaking: मुंबई के इस इलाके में लगी भीषण आग, राहत बचाव कार्य जारी

Breaking: मुंबई के इस इलाके में लगी भीषण आग,…

Spread the loveमुंबई से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां प्रभादेवी इलाके में आग लग गई. आग…