• 08/06/2024

मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे ये 7 खास लोग, देखिए मेहमानों की सूची

मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे ये 7 खास लोग, देखिए मेहमानों की सूची
Spread the love

नरेंद्र मोदी रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। एक भव्य समारोह में 9 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। शपथ ग्रहण समारोह में  7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों को आमंत्रित किया गया है। जिनमें बंग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल और भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे शामिल हैं।

विदेश मंत्रालय ने शनिवार को जारी अपने एक बयान में कहा कि मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए इन नेताओं की यात्रा भारत द्वारा अपनी “पड़ोसी फर्स्ट” नीति के तहत हो रही है। ये सभी नेता शपथ ग्रहण में शामिल होने के बाद रविवार शाम को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित भोज में शामिल होंगे।

भारत और मालदीव के बीच चल रहे तनावपूर्ण संबंधों के बीच शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए मुइज्जू को आमंत्रित करना किसी आश्चर्यजनक कदम से कम नहीं। मुइज्जू के राष्ट्रपति बनने के बाद से दोनों देशों के संंबंधों में खटास आ गया था। चीन परस्त मुइज्जू भारत विरोधी माने जाते हैं। उन्होंने मालदीव में मौजूद 85 से ज्यादा भारतीय सैनिकों की वापसी के लिए भारत को मजबूर कर दिया था। चीन के अलावा मुइज्जू भारत विरोधी तुर्की से भी अपनी नजदीकियां बढ़ा रहा है। उसने चीन और तुर्की के साथ कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।

Related post

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि की सभी खास तिथियां और पूजा से जुड़ी जरूरी बातें

मां दुर्गा की भक्ति में डूबेगा देश, जानें नवरात्रि…

Spread the loveShardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इन नौ दिनों में मां…
CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा सितंबर-अक्टूबर का दो महीने का चावल

CG : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने सितंबर और अक्टूबर महीने…
CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद में दोस्त की हत्या,जंगल में फेंकी लाश…

CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद…

Spread the loveजशपुर । जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।…