• 01/03/2023

40 लाख की गाड़ी और हरकत फूलों के गमले की चोरी, Video वायरल होने के बाद एक गिरफ्तार

40 लाख की गाड़ी और हरकत फूलों के गमले की चोरी, Video वायरल होने के बाद एक गिरफ्तार
Spread the love

हरियाणा के गुरुग्राम में G20 सम्मेलन में शहर को सजाने के लिए रखे गए गमलों की चोरी के मामले में दोनों आरोपियों की शिनाख्त हो गई है। वहीं एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए शख्स का नाम मनमोहन है। पुलिस ने आरोपी के पास से कार और चोरी के गमले बरामद कर लिए हैं।

मनमोहन गुरुग्राम के गांधीनगर का रहने वाला है। जिस गाड़ी से फूल के गमले चुराए गए उसकी कीमत 40 लाख रुपये बताई जा रही है। जो कि आरोपी की पत्नी के नाम पर रजिस्टर्ड है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह अपने एक साथी के साथ दिल्ली से गुरुग्राम लौट रहा था। उसी दौरान दोनों की नजर फूलों के गमलों पर पड़ी तो उन्होंने गाड़ी रोककर गमलों की चोरी कर ली। आरोपी ने कहा कि उसे यह बिल्कुल नहीं मालुम था कि कोई इन सबका वीडियो बना लेगा।

वहीं दूसरा आरोपी चीफ इंजीनियर के पोस्ट पर पदस्थ बताया जा रहा है। जो कि अभी फरार बताया जा रहा है।

इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें दो लोग फूलों का गमला चुराकर काली रंग की लग्जरी गाड़ी में रखते है और फिर फरार हो जाते हैं।

आपको बता दें G20 सम्मिट में शामिल होने के लिए विदेशी महमान भारत आ रहे हैं। इस वजह से शहर का सौंदर्यीकरण करने के लिए फूलों के गमले सड़क किनारे और चौक चौराहों पर रखे गए हैं।

Related post

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना ही सेवा का उद्देश्य है– उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना ही सेवा का उद्देश्य है–…

Spread the loveरायपुर । जिन हाथों ने वर्षों से किसी का सहारा लिया, वही आज खुद गिलास उठाकर पानी पी रहे…
CG-मंत्रालय की स्टाफ बस में लगी आग, ड्यूटी खत्म कर कर्मचारियों को लेकर जा रही थी बस,फिर जो हुआ…

CG-मंत्रालय की स्टाफ बस में लगी आग, ड्यूटी खत्म…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी के नवा रायपुर स्थित महानदी भवन के बाहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कर्मचारियों…
आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को भी दे रहे बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर,…

Spread the loveरक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक, आपका रक्त किसी जरूरतमंद को दे सकता है नया जीवन…