• 04/05/2022

अपनी सरकार की जमीनी हकीकत जानने उड़न खटोले पर मुख्यमंत्री, 28 दिन में पहुंचेंगे 270 गांव

अपनी सरकार की जमीनी हकीकत जानने उड़न खटोले पर मुख्यमंत्री, 28 दिन में पहुंचेंगे 270 गांव
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 2023 में विधानसभा चुनाव होना है। तकरीबन डेढ़ साल बाद होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियां शुरु हो गई है। आरोप प्रत्यारोप के साथ ही राजनीतिक शह-मात का खेल शुरु हो चुका है। सूबे की भूपेश बघेल सरकार भी अब चुनावी मोड में नजर आ रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी सरकार के कामकाज की जमीनी हकीकत जानने के लिए प्रदेश भर का दौरा करेंगे।

अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी सरकार के जनहित के कार्यों के क्रियान्वयन, विधायकों, मंत्रियों के कामकाज का फीडबैक लेंगे और पार्टी कार्यकर्ता से भी भेंट-मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे और प्रत्येक विधानसभा के तीन गांवों में पहुंचेंगे। अलग-अलग चरणों में मुख्यमंत्री 28 दिन की अपनी यात्रा पर 270 गांवों में पहुंचेंगे। इस दौरान उनके साथ प्रभारी मंत्री, स्थानीय विधायक भी मौजूद रहेंगे।

बुधवार 4 मई से मुख्यमंत्री ने इसका आगाज टीएस सिंहदेव के गढ़ सरगुजा से कर दिया है। लगभग एक महीने के प्रदेश व्यापी दौरे की शुरुआत उन्होंने बलरामपुर जिले से की है। आज वे मुख्य सचिव अमिताभ जैन और प्रभारी मंत्री शिव डहरिया के साथ ही सामरी विधानसभा के कुसमी, शंकरगढ़ और इसके बाद बरियो पहुंचेंगे।

इसे भी पढ़ें : ट्विटर इस्तेमाल करने के लगेंगे पैसे, एलन मस्क ने किया ये बड़ा ऐलान

अपने दौरे की शुरुआत करने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इसे कतई औचक निरीक्षण मत समझिए। दो दिन से पहले से सबको पता है कि कहां-कहां जाना है। शासकीय कार्यालय में जाऊंगा, आम जनता से मुलाकात होगी। लोगों के साथ बैठकर शासकीय योजनाओं का फीडबैक लिया जाएगा। जनप्रतिनिधियों से भी चर्चा होगी। विधायक और प्रभारी मंत्री साथ में रहेंगे ही। जिला मुख्यालय में विश्राम करेंगे जहां पार्टी के पदाधिकारियों ब्लॉक लेवल के कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात होगी।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि कोरोना के कारण एक लंबे अरसे से लोगों के बीच जा नही पाए थे। हालांकि पिछले वर्ष सामाजिक संगठनों की बैठक में शामिल होने का मौका मिला। भ्रमण के दौरान शासकीय योजनाओं की धरातल पर स्थिति की जानकारी लूंगा। आम जनता से और जनप्रतिनिधियों से मिलने से योजनाओं के बारे में जानकारी मिलती है। क्या संशोधन होना चाहिए, क्या जुड़ना चाहिए, इसकी जानकारी मिलती है। भ्रमण के दौरान गांवों में हुए अच्छे कार्यो के साथ वहां की समस्याओं के बारे में भी जानकारी मिलेगी।

इसे भी पढ़ें : ख़ास-ख़बर : ‘अक्ति’ से CM भूपेश बघेल को शक्ति, ‘माटी पूजन’ के साथ मिशन-2023 का आगाज़

 

Related post

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने बदली सुहानो की जिंदगी, कच्चे घर से पक्के आशियाने तक का सफर

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने बदली सुहानो की जिंदगी,…

Spread the loveसूरजपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के प्रभावी क्रियान्वयन से जनपद पंचायत प्रेमनगर की ग्राम पंचायत पार्वतीपुर जिले में एक आदर्श…
सुरक्षाबलों ने नक्सली डंप किया बरामद, हथियार व विस्फोटक सामग्री बरामद

सुरक्षाबलों ने नक्सली डंप किया बरामद, हथियार व विस्फोटक…

Spread the love  दंतेवाड़ा। जिले के बारसूर थाना क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर 195 वीं वाहिनी सीआरपीएफ द्वारा ग्राम तोड़मा के…
मछुआरा समाज के उत्थान के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मछुआरा समाज के उत्थान के लिए सरकार प्रतिबद्ध :…

Spread the loveरायपुर :- मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार मछुआरा समाज के आर्थिक और सामाजिक उत्थान के…