• 28/08/2022

कुछ देर में जमींदोज हो जायेगा ट्विन टावर, ब्लास्ट से पहले जारी की गई एडवाइजरी

कुछ देर में जमींदोज हो जायेगा ट्विन टावर, ब्लास्ट से पहले जारी की गई एडवाइजरी
Spread the love

नोएडा के सेक्टर 93ए स्थित ट्विन टावर को आज दोपहर ढाई बजे ढहा दिया जाएगा। बिल्डिंग गिराने के लिए 3700 किलो बारूद का इस्तेमाल किया जाएगा। कुतुब मीनार से ऊंची इस बिल्डिंग को जमींदोज होने में महज 12 सेकंड लगेगा। ट्विन टावर के धराशाई होने से कई दिनों तक पूरे इलाके में प्रदूषण रहने की संभावना है। जिसका स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

बताया जा रहा है कि इससे इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सीने में जकड़न, सर्दी, खांसी, आंख, नाक और चेहरे में जलन, बॉडी पेन, पेट दर्द जैसी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है।

इन से बचने के लिए खिड़की दरवाजा बंद रखने, बिल्डिंग गिराने के बाद घर के पर्दे, चादरों और तकिया कवर को धोने, पूरे घर में गीला पोछा लगाने के साथ ही चश्मा और फेस मास्क लगाने की सलाह दी गई है।

इसके साथ ही एडवाइजरी में कहा गया है कि बिल्डिंग गिरने के दौरान और उसके बाद तक घर के खिड़की दरवाजे बिलकुल भी नहीं खोलने हैं। बाहर घूमना फिरना नहीं है। घर के बाहर खाना खाने से बचें। खाना खाने से पहले अच्छी तरह से हाथ पैर साफ करना है।

ट्विन टावर को गिराने के दौरान उठने वाले धूल के गुबार को फैलने से रोकने के लिए 16 स्मॉग गन लगाई गई है। 6 हॉस्पिटल को स्टैंडबाय मोड़ पर रखा गया है। इस से पहले ट्विन टावर के आसपास रहने वाले 7000 लोगों को हटाया गया है।

प्रशासन ने एक्सप्लोजन जोन में 500 से ज्यादा पुलिस कर्मियों, क्विक रिस्पॉन्स टीम और एनडीआरएफ की टीम को तैनात किया गया है।

Related post

टाटीबंध चौक से रेलवे स्टेशन तक फिर दौड़ेंगी आठ मिनी सिटी बसें, किराया होगा 25 रुपये

टाटीबंध चौक से रेलवे स्टेशन तक फिर दौड़ेंगी आठ…

Spread the loveरायपुर। रायपुर शहर में आठ नई मिनी सिटी बसों का संचालन शुरू होने जा रहा है। इन बसों के शुरू…
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शौर्य चक्र से सम्मानित छत्तीसगढ़ पुलिस के जांबाज अधिकारियों को दी बधाई

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शौर्य चक्र से सम्मानित…

Spread the loveरायपुर--वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु  द्वारा ‘रक्षा अलंकरण समारोह में छत्तीसगढ़ पुलिस के जांबाज इंस्पेक्टर…
इंडिया गठबंधन की बैठक में 25 दलों की मौजूदगी, महंगाई-बेरोजगारी समेत पांच मुद्दों पर बनी सहमति

इंडिया गठबंधन की बैठक में 25 दलों की मौजूदगी,…

Spread the loveनई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में आज सोमवार को इंडिया गठबंधन (INDIA Bloc) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की…