• 14/04/2024

अवैध कोयला खदान धंसने से दो युवकों की मौत, वन विभाग ने गांव वालों को कोयला ना निकालने की दी चेतावनी

अवैध कोयला खदान धंसने से दो युवकों की मौत, वन विभाग ने गांव वालों को कोयला ना निकालने की दी चेतावनी
Spread the love

सरगुजा जिले के उदयपुर के ग्राम सुखरी भंडार में अवैध कोयला खदान धसकने से 2 लोगों की मौत हो गई। हादसे की खबर लगते ही गांव में अफरा तफरी मच गई। सभी लोग कोयला खदान पहुंचे और मिट्टी में दबे दोनों लड़कों को बाहर निकाला। मृतकों में एक नाबालिक भी शामिल है।

 

खदान में दबने से दो की मौत

शुक्रवार को गांव के तीन लड़के अवैध रूप से कोयला निकालने के लिए खदान में गए थे। तीन में से एक युवक खदान के बाहर ही खड़ा था, जिससे उसकी जान बच गई। लेकिन दो लड़के जो कुंए नुमा खदान में घुसे थे, उनमें से एक भी बाहर नहीं आया।

जिसके बाद बाहर खड़े लड़के ने ग्रामीणों और परिजन को सूचना दी।हादसे की खबर लगते ही गांववाले कोयला खदान पहुंचे और दान में दबे दोनों लड़कों को बाहर निकाला। लेकिन तब काफी देर हो गई थी। नाबालिग सहित दोनों लड़कों की मौत हो गई थी।

पुलिस जांच के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण करने पर पाया कि गुफा के अंदर कोयले की पट्टी है, जिसे निकालने लड़के गए थे।कोयला निकालते वक्त ऊपर से मिट्टी गिरने से दोनों घायल होकर दबे थे, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।

Related post

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी,पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों का…

Spread the love9 December 2025 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज…
हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से लौट रहे जवान IED की चपेट में आए.. दो शहीद, दो घायल

अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के नारायणपुर इलाके में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। शनिवार को अबूझमाड़…