• 29/06/2022

सीएम की कुर्सी के साथ ही उद्धव ठाकरे का विधान परिषद से भी इस्तीफा

सीएम की कुर्सी के साथ ही उद्धव ठाकरे का विधान परिषद से भी इस्तीफा
Spread the love

मुंबई। सुप्रीम कोर्ट से झटका लगने के बाद उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उद्धव ठाकरे ने विधान परिषद की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। राज्य की जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने इस्तीफा देने की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान लिए गए फैसले का जिक्र किया। अपने संबोधन के दौरान ठाकरे ने सोनिया गांधी और शरद पवार की भी तारीफ की।

उद्धव ठाकरे ने अपने संबोधन में कहा कि न्याय देवता ने फैसला दिया है। फ्लोर टेस्ट के लिए कहा है। राज्यपाल का भी धन्यवाद। लोकतंत्र का पालन होना चाहिए। हम उसका पालन करेंगे। बागियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जिसको सबकुछ दिया वो नाराज हैं। आपको सामने आकर बात करनी थी, सूरत और गुवाहाटी जाकर नहीं।

इसे भी पढ़ें : iPhone 13 खरीदने का सबसे अच्छा मौका, भारी छूट के साथ सबसे कम कीमत में मिल रहा

इससे पहले आज कैबिनेट की बैठक में ही उद्धव ठाकरे ने इस्तीफा दिए जाने के संकेत दे दिए थे। बैठक खत्म होने के बाद उन्होंने कहा कि आपने ढाई साल मेरा सहयोग किया। आपका आभारी हूं। इन ढाई साल में मुझसे गलती हुई हो, अपमान हुआ हो तो माफ़ी चाहता हूं। कई लोगों ने दगा भी किया। कैबिनेट बैठक के बाद उद्धव ठाकरे सीएम कार्यालय पहुंचे। यहां सभी स्टाफ को बुलाकर उन्होंने धन्यवाद दिया।

इसे भी पढ़ें : एलन मस्क ने टेस्ला में की बड़ी छटनी, एक ऑफिस भी किया बंद

Related post

1034 करोड़ का घोटाला : अब इस दिग्गज नेता पर गिरी ईडी की गाज

1034 करोड़ का घोटाला : अब इस दिग्गज नेता…

Spread the loveद तथ्य डेस्क। पश्चिम बंगाल में ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही ईडी की गाज अब महाराष्ट्र में शिवसेना के सांसद…
ये क्या बोल गए राज्यपाल? पक्ष-विपक्ष हो गए आग बबूला, बोले – माफी मांगें गवर्नर

ये क्या बोल गए राज्यपाल? पक्ष-विपक्ष हो गए आग…

Spread the loveद तथ्य डेस्क। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे का मामला अभी शांत भी नहीं…
खेत में हुई विमान की क्रैश लैंडिंग, बाल-बाल बची महिला पॉयलट

खेत में हुई विमान की क्रैश लैंडिंग, बाल-बाल बची…

Spread the loveद तथ्य डेस्क। प्रशिक्षण के तौर पर एक छोटा विमान उड़ा रही प्रशिक्षु पॉयलट की जान उस वक्त सांसत…