• 08/01/2023

संविदा कर्मियों का सरकार को अल्टीमेटम, नियमितीकरण की करें घोषणा.. नहीं तो 30 से होगी अनिश्चितकालीन हड़ताल

संविदा कर्मियों का सरकार को अल्टीमेटम, नियमितीकरण की करें घोषणा.. नहीं तो 30 से होगी अनिश्चितकालीन हड़ताल
Spread the love

छत्तीसगढ़ में विभिन्न विभागों में कार्यरत संविदा कर्मचारी एक बार फिर अनिश्चकालीन हड़ताल पर जाने की ओर हैं। लंबे समय से नियमितीकरण की लंबित मांग पर राज्य सरकार द्वारा किसी भी प्रकार का कोई सकारात्मक रूख़ न दिखाने पर संविदा कर्मचारियों के मन मे भारी आक्रोश है। छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ द्वारा आयोजित प्रान्तीय बैठक में निर्णय लेकर संविदा कर्मचारियों ने 16 जनवरी से आंदोलन का आगाज़ कर दिया है ।

जानकारी देते देते हुए महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष कौशलेश तिवारी ने बताया कि महासंघ के प्रांतीय अधिवेशन में समस्त विभागों के संघों के प्रतिनिधि और जिला तथा विकासखंड स्तर के पदाधिकारी गण सम्मिलित हुए तथा सामूहिक रूप से यह निर्णय लिया गया कि 16 जनवरी से 20 जनवरी तक पूरे प्रदेश भर में संविदा कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री से 26 जनवरी को संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण की घोषणा करने की अपील करेंगे। इस बारे में शासन प्रशासन का कोई सकारात्मक रुख ना होने की स्थिति में 30 जनवरी से अनिश्चितकालीन आंदोलन पूरे प्रदेश भर में शुरू किया जाएगा ।

कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार कुर्रे तथा हेमंत सिन्हा ने बताया कि छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ का प्रतिनिधिमंडल पूर्व में कई बार शासन के प्रतिनिधियों से मुलाकात हेतु समय मांगता रहा है तथा संवाद के माध्यम से अपनी बात रखना चाहता था किंतु शासन द्वारा संवाद हेतु महासंघ को किसी भी प्रकार का कोई प्रतिउत्तर ना देने के कारण राज्य के संविदा कर्मचारी अब आंदोलन पर जाने पर विवश हो गए हैं ।

छत्तीसगढ़ के संविदा कर्मचारी शीतकालीन विधान सभा सेशन में भी अपने नियमितीकरण की घोषणा को लेकर काफी आशान्वित थे, जिस पर सरकार ने कुछ भी नहीं किया ऐसे में कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

Related post

27 सितंबर का पंचांग: पूर्वजों का तर्पण और पिंडदान, जानें अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय

27 सितंबर का पंचांग: पूर्वजों का तर्पण और पिंडदान,…

Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ…
Aaj Ka Rashifal: आज कई राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज कई राशियों की चमकेगी किस्मत,…

Spread the loveAaj Ka Rashifal: आज 27 सितंबर और दिन रविवार है. आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर,…
मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में स्वर्गीय शांताराम का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में…

Spread the loveमुख्यमंत्री  साय ने मदकूद्वीप में समाजसेवी स्वर्गीय शांताराम को अर्पित किए श्रद्धासुमन स्वर्गीय शांताराम की स्मृति में समर्पित उद्यान…