• 24/07/2024

जहां दर्शन मात्र से होती है इच्छाएं पूरी, मिनी काशी के रूप में प्रसिद्ध भगवान शिव का अनोखा मंदिर

जहां दर्शन मात्र से होती है इच्छाएं पूरी, मिनी काशी के रूप में प्रसिद्ध भगवान शिव का अनोखा मंदिर
Spread the love

रायपुर से 8 किलोमीटर दूर खारुन नदी के तट पर स्थित 500 साल पुराना महादेव मंदिर, भगवान शिव का एक प्रसिद्ध मंदिर है।खारुन नदी के तट पर स्थित महादेव मंदिर के पीछे त्रेता युग की एक दिलचस्प कहानी जुड़ी हुई है।यह मंदिर महादेव घाट के नाम से भी जाना जाता है और देशभर के साथ-साथ विदेशों से भी श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं।

 

मान्यता है कि भगवान राम ने वनवास के दौरान यहां कुछ समय बिताया था और भगवान शिव की पूजा की थी। इसी वजह से इस स्थान को महादेव मंदिर के नाम से जाना जाने लगा।आस्था के सैलाब में गोता लगाने के लिए श्रद्धालु महादेव घाट पहुंचते हैं। मान्यता है कि तकरीबन 600 साल पुराने इस शिवलिंग के दर्शन मात्र से भक्तों की हर इच्छा पूरी हो जाती है।

 

हर साल महाशिवरात्रि के अवसर पर यहां एक विशाल मेला लगता है, जिसमें लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं। यदि आप रायपुर की यात्रा कर रहे हैं, तो महादेव मंदिर दर्शन के लिए अवश्य जाएं। यह मंदिर रायपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है और यहां का शांत वातावरण आपको निश्चित रूप से मन मोह लेगा।

Related post

वीडियो कॉल पर मां के सामने बेटे ने लगाई फांसी, कहा- ससुराल वालों ने किया परेशान

वीडियो कॉल पर मां के सामने बेटे ने लगाई…

Spread the loveबांकीमोंगरा क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक मां के सामने उसके बेटे…
मौत की टक्कर… ट्रक और ऑटो की भिड़ंत में गई तीन की जान, 5 गंभीर रूप से घायल

मौत की टक्कर… ट्रक और ऑटो की भिड़ंत में…

Spread the loveओडिशा के नबरंग जिले में ट्रक और ऑटो की भिड़ंत से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में छत्तीसगढ़ के…
बौखलाएं नक्सलियों की फिर नापाक करतूत, IED की चपेट में आने से युवक की मौत

बौखलाएं नक्सलियों की फिर नापाक करतूत, IED की चपेट…

Spread the love छत्तीसगढ़ के बीजापुर में एक बार फिर नक्सलियों की कायराना करतूत सामने आई है। जहां आईईडी यानी इम्प्रोवाइज्ड…